विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jaipur >> News >> Considered To Be In The Contemplation Of Congress Rahul Gandhi

कांग्रेस के चिंतन में होगा राहुल गांधी पर विचार

Bhaskar News | Jan 18, 2013, 03:41AM IST
 
 

जयपुर.जयपुर में शुक्रवार से हो रहे चिंतन शिविर में कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी को नेतृत्व दिए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठना तय है। चिंतन शिविर में 150 से ज्यादा युवा नेता हैं जो राहुल को बड़ी जिम्मेदारी दिए जाने का मुद्दा प्रमुखता से उठाएंगे। 
 
राहुल को पार्टी में बड़ी जिम्मेदारी देने की मांग पहले भी उठती रही है। गुरुवार को चिंतन शिविर के लिए जयपुर पहुंचे कई बड़े कांग्रेस नेताओं ने भी राहुल गांधी को नेतृत्व सौंपने की बात कही। केंद्रीय मंत्री सीपी जोशी, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कार्यसमिति सदस्य मोहन प्रकाश ने राहुल गांधी को बड़ी जिम्मेदारी देने की पैरवी की। 
 
चिंतन शिविर में भाग लेने से पहले यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के 100 से ज्यादा नेताओं की गुरुवार को दिल्ली में बैठक हुई। इसमें चिंतन शिविर में उठाए जाने वाले मुद्दों पर चर्चा हुई। तय किया गया कि शिविर के दौरान सभी युवाओं को मुखर होकर अपनी बात कहनी है। 
 
बैठक में केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश मौजूद थे, राहुल गांधी इसमें शामिल नहीं हुए। बताया जाता है कि इस बैठक में राहुल को अध्यक्ष बनाने की बात उठाने की रणनीति तय की गई। 
 
50 साल पुराने चश्मे से नहीं देखा जा सकता : 
 
कांग्रेस कार्यसमिति सदस्य मोहन प्रकाश ने कहा कि शिविर में देश को नई दिशा देने की बात होगी। कांग्रेस ने लगातार दो बार सरकार बनाई है, आगे भी निरंतरता बनाए रखने पर शिविर में विचार होगा। 
 
अब 50 साल पुराने चश्मे से नहीं देखा जा सकता है, इसलिए नई सोच के साथ नया नेतृत्व देने पर पार्टी विचार करेगी। 
 
युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए : वीरभद्र सिंह  
 
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि चिंतन शिविर में देश विदेश की घटनाओं पर मंथन किया जाएगा। अब राहुल गांधी जैसे युवाओं को जिम्मेदारी सौंपी जानी चाहिए। 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment