विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jaipur >> News >> Current From The Bull Died, What Happens To The Person?

करंट से सांड मर गया, इंसान का क्या होता?

Bhaskar News | Feb 10, 2013, 12:14PM IST
 
 

जयपुर.शहर के वैशालीनगर इलाके में बिजली कंपनी के इंजीनियरों की लापरवाही के कारण शनिवार को एक खुले पिलर बॉक्स में मुंह देने से सांड़ को करंट लग गया। करंट का झटका इतना जबर्दस्त था कि सांड ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इसके बाद लोगों एकत्र हो गए। लोगों ने बिजली कंपनी के इंजीनियरों के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। लोगों ने आरोप लगाया है कि बिजली का पिलर बॉक्स हमेशा खुला रहता है। 
 
बिजली कंपनी के एईएन-जेईएन और कर्मचारियों को कई बार शिकायत कर चुके, लेकिन उन्होंने ध्यान ही नहीं दिया। इस पिलर बॉक्स से कई बार लोगों को भी करंट लग चुका है। लोगों ने एईएन व जेईएन को सस्पेंड करने व पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। 
 
बिजली कंपनी के एईएन आर.के. बढ़ेरा ने बताया कि दो सांड लड़ रहे थे। पिलर बॉक्स कैसे खुल गया? इसकी मुझे जानकारी नहीं है। पिलर बॉक्स को सही करने की जिम्मेदारी हमारी नहीं है। एक्सईएन व एसई ही इस बारे में कुछ कर सकते हैं। हम तो समय पर मेंटीनेंस कर देते हैं।
 

 

 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment