राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
Home >> Rajasthan >> Jaipur >> News >> Daughter Said, 'You Are My Wife And 5 Year Old Was Quenches The Thirst Of Lust' Father '
बेटी को कहा, 'तू भी मेरी पत्नी' और 5 साल तक हवस की प्यास बुझाता रहा 'बाप'
Bhaskar News | Feb 15, 2013, 11:10AM IST

भरतपुर.जब मेरी शादी हुई थी तो तू तेरी मां की गोद में थी और तेरे साथ भी मेरे फेरे हुए है। इसलिए तू भी मेरी पत्नी हुई। यह कहकर भरतपुर में एक सौतेला पिता पांच साल से अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म कर रहा है। गुरुवार को इस छात्रा ने टीचर को सारी घटना बताकर पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवा दिया।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। नाबालिग बालिका शहर के एक राजकीय विद्यालय की सैकंडरी कक्षा की छात्रा है। इस छात्रा में सुबह दैनिक भास्कर में छपी खबर नाबालिग ने दुष्कर्मी पिता को पकड़वाया खबर पढ़कर हिम्मत आई। छात्रा ने पिता द्वारा दुष्कर्म की जानकारी स्कूल में टीचर को दी, जिसके बाद टीचर ने पुलिस को बुलवाया।
छात्रा ने पुलिस को बताया कि उसका पिता सौतेला है और उसकी मां ने तब शादी की थी जब वह 2 साल की गोद में थी। अब सौतेला पिता यह कहकर पिछले पांच साल से दुष्कर्म कर रहा है कि उसकी मां के साथ उसने भी गोद में फेरे लिए हैं और वह भी इस प्रकार पत्नी ही है।पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी सौतेले पिता को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया।
देर शाम हो जाने के कारण पीड़िता की मेडिकल जांच नहीं हो पाई है।जिसकी मेडिकल जांच पुलिस द्वारा शुक्रवार को कराई जाएगी। पुलिस ने पीड़िता को फिलहाल बाल कल्याण समिति को सौंपा है। इस मामले की जांच सीओ सिटी बृजेश कुमार सोनी को सौंपी गई है। बाल कल्याण समिति समिति के अध्यक्ष आलोक शर्मा ने बताया कि पुलिस ने रात को छात्रा समिति में प्रस्तुत की है।








