विज्ञापन
 
 
 
 

जयपुर मेट्रो : सरकार ने कहा- हाउसिंग बोर्ड तुरंत दे पैसा

 
Source: Bhaskar News   |   Last Updated 03:58(04/02/12)
 
 
 
 
विज्ञापन
जयपुर.जयपुर मेट्रो के निर्माण कार्य को लेकर पड़ रही पैसे की कमी में हाउसिंग बोर्ड अभी तक अपनी स्थिति स्पष्ट नहीं कर पाया है। ऐसे में अब राज्य सरकार ने हाउसिंग बोर्ड को स्पष्ट निर्देश दिए हैं, कि वह जेएमआरसी को तुरंत पैसा दे, बाकी की बातें बाद में होंगी। असल में इस प्रोजेक्ट के लिए 950 करोड़ रुपए में से 600 करोड़ राज्य सरकार को और 100 करोड़ हाउसिंग बोर्ड, रीको को 100 और जेडीए को 150 करोड़ रुपए देने थे।

इनमें से शुरू के दो वित्तीय वर्ष के आधार पर सरकार, जेडीए और रीको ने तो अपने-अपने हिस्से की राशि आनुपातिक रूप से दी दी है, लेकिन लंबे समय से हाउसिंग बोर्ड ने अब तक 63 करोड़ रुपए की राशि जेएमआरसी को नहीं दी है। जेएमआरसी से सरकार और हाउसिंग बोर्ड के बीच लंबे समय से इसे लेकर पत्र-व्यवहार चल रहा था।



राज्य सरकार के निर्देश के बाद हमने हाउसिंग बोर्ड को पत्र भेज दिया है। अब तक हाउसिंग बोर्ड को 63 करोड़ रुपए देना है।

-संजय सोलंकी, वित्तीय सलाहकार, जेएमआरसी

यहां अटका था मामला

असल में राजस्थान हाउसिंग बोर्ड 100 करोड़ की राशि के बदले सरकार से जमीन की मांग कर रहा था। बोर्ड का कहना था कि जैसे ही सरकार जमीन देगी, वे जेएमआरसी को पैसा दे देंगे, लेकिन अब सरकार ने हाउसिंग बोर्ड को कह दिया है कि यह कैबिनेट का फैसला है, ऐसे में पैसा तो अभी तुरंत देना ही होगा। जमीन जब-जब भी जरूरत होती है, सरकार देती ही है, आगे भी दे देगी।
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
2 + 9

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
'ये जवानी है दीवानी'
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment