विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jaipur >> News >> Direct Recruitment Of PRI Today

पंचायती राज: सीधी भर्ती , जानिए क्या होगी फीस और कैसे होगा चयन!

Bhaskar News | Feb 18, 2013, 14:38PM IST
 
 

जयपुर.पंचायतीराज विभाग में कनिष्ठ लिपिकों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन सोमवार से भरे जा सकेंगे और अंतिम तिथि 22 मार्च रखी गई है। कनिष्ठ लिपिकों के लिए 19,515 पदों के लिए सीधी भर्ती की जा रही है, जिसमें सीनियर सेकंडरी की मार्कशीट के आधार पर मेरिट बनाकर चयन किया जाएगा। इन पदों के लिए कंप्यूटर कोर्स का प्रमाण पत्र जरूरी रखा गया है।
 
ग्रामीण विकास और पंचायतीराज विभाग के एसीएस सी.एस. राजन के अनुसार भर्ती के लिए अभ्यर्थी ई-मित्र के कियोस्क आदि सेंटरों से 40 रु. शुल्क देकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें सामान्य वर्ग से 500 रु., आरक्षित वर्ग से 250 रु. और आरक्षित क्षेत्र के अभ्यर्थियों के लिए 100 रु. शुल्क रखा गया है। 
 
इसमें पदों का आरक्षण नियमानुसार होगा। इस भर्ती में मनरेगा, स्वच्छता अभियान और वाटर शैड से जुड़े कर्मचारियों को उनके अनुभव के आधार पर बोनस अंक दिए जाएंगे। इसके चलते मार्कशीट में अर्जित अंकों का मूल्यांकन 100 प्रतिशत को 70 प्रतिशत मानते हुए किया जाएगा।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment