जयपुर.जवाहर नगर में तिलक मार्ग पर निर्माणाधीन इमारत के पास शनिवार शाम बाइक फिसलने से गिरे एक छात्र के पेट में सरिये घुस गए। बाद में पुलिस ने सरियों को कटर से काटकर 17 वर्षीय राहुल साहनी को फोर्टिस अस्पताल भिजवाया। जहां ऑपरेशन कर दोनों सरियों को निकाल दिया गया। राहुल की स्थिति खतरे से बाहर है।
आगे क्लिक कर पढ़िए छात्र के हौसले की कहानी और देखिए घटना स्थल की कुछ तस्वीरें>>>
फोटो: राजेश कुमावत