विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jaipur >> News >> Father Made ​​The Victim Of Greed, Minor Daughter Won The Honor Of His Friends!

बाप ने बनाया हवस का शिकार, उसके मित्रों ने भी लूटी नाबालिग बेटी की आबरू!

Bhaskar News | Feb 14, 2013, 13:23PM IST
 
 

भरतपुर. एक पटवारी ने अपनी आठवीं कक्षा में पढ़ रही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पिता के चार-पांच मित्रों ने भी इस छात्रा से ज्यादती की। परेशान बच्ची ने हिम्मत दिखाते हुए बुधवार को स्कूल  प्राचार्य को जानकारी दी। इस पर प्रशासन ने कार्रवाई में करते हुए बच्ची का मेडिकल कराया। 
 
बाद में पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया। अन्य आरोपियों की भी पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है।  पुलिस का कहना है कि  छात्रा ने कई साल से दुष्कर्म होने की जानकारी दी है। बच्ची ने बताया कि दुष्कर्म के बाद पिता धमकियां भी देता था।  इसकी जानकारी बच्ची ने मां और दादी को भी दी, लेकिन बदनामी के कारण सब चुप रहे। 
 
बच्ची ने मामा के यहां भी जाने की जिद की तो मां ने भेजने से इसलिए इनकार कर दिया। हिम्मत करके छात्रा ने बुधवार को  प्राचार्य को आपबीती सुनाई।  प्राचार्य ने मामले की जानकारी जिला कलेक्टर को दी तो पुलिस ने जांच शुरू की। एसपी अंशुमन भौमियां ने बताया कि छात्रा से पूछताछ करने के लिए टीम बनाई गई है इस टीम ने पीड़ित छात्रा से बातचीत की और बयान के आधार पर महिला थाना में मामला दर्ज किया। इसके बाद छात्रा का मेडिकल कराया गया। इसके बाद पिता को हिरासत में ले लिया गया है।    
 
'विद्यालय के प्राचार्य को पीड़ित छात्रा ने जानकारी दी थी। एसपी को घटना के बारे में बताया गया ताकि जांच के बाद दोषी के खिलाफ कार्रवाई हो सके।'
 
-जी.पी. शुक्ला, जिला कलेक्टर
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment