राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
चार दिन बाद फहरा तिरंगा कुछ मिनटों में फिर फटा!
Bhaskar News | Apr 28, 2012, 03:46AM IST

शुक्रवार को झंडा चढ़ाने से पहले ट्रायल चल रही थी तो हवा का इतना तेज झोंका आया कि झंडे ने विशाल गुब्बारे का रूप ले लिया और तेज दबाव के साथ उड़ने लगा। पोल को नुकसान नहीं हो, इस डर से पांच कर्मचारियों ने उसे खींचा तो फिर फट गया। झंडे का ऊपरी हिस्सा करीब 2 फीट फट जाने से उसे समेट कर रख लिया है। अब नया झंडा लगाया जाएगा।
फ्लैग फाउंडेशन के एक्सपर्ट की देखरेख में शुक्रवार दोपहर झंडे को चढ़ाने की ट्रायल चल रही थी। जेडीए के संबंधित एक्सईएन का कहना है कि 48 फीट चौड़े झंडे को पोल पर करीब 53 फीट चढ़ाया ही था कि तेज आंधी का झोंका आया, जिससे अचानक झंडे का कपड़ा गुब्बारा बन गया। तेज दबाव से झंडे के झटके के कारण पोल को खतरा देख पांच कर्मचारी उससे लटक गए। जिससे झंडे के कारण और हुक में गड़बड़ी के कारण ऊपर से झंडा फट गया। अच्छा मौसम होने पर ही झंडा चढ़ाया जाएगा।





