मसाज पार्लर में अय्याशी का खेल, अब क्यूं छिपा रही हो मुंह!
Source: Bhaskar News | Last Updated 06:10(09/02/12)
जयपुर. बनीपार्क पुलिस ने बुधवार शाम आयुर्वेद स्पा की आड़ में चल रहे अनैतिक काम के अड्डे का भंडाफोड़ कर 5 युवतियों और 6 युवकों को गिरफ्तार किया है।
बनीपार्क में भास्कर मार्ग पर ऋषि आयुर्वेद स्पा नाम का पार्लर एक सप्ताह से चल रहा था। पुलिस को इसमें अनैतिक काम की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम टीम ने बोगस ग्राहक भेजा।
अनैतिक काम की पुष्टि होने पर टीम ने छापा मारकर युवक-युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने केरल निवासी सीजूयम, अग्रवाल फर्म निवासी आशीष अग्रवाल, बगरूवालों का रास्ता निवासी हर्षवर्धन, झोटवाड़ा के मोहम्मद आरीफ, नागालैंड निवासी रोको कुली, पोलो विक्ट्री स्टेशन रोड निवासी परम सहित 5 युवतियों को गिरफ्तार कर लिया। इन युवक-युवतियों को गुरुवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।