पिलानी/झूंझनू (राजस्थान). बिट्स पिलानी के तीन छात्रों को 'न्यू ईयर का गिफ्ट' मिल गया है। दुनिया के सबसे बड़े सर्च इंजन गूगल ने इन स्टूडेंट्स को 1.22 करोड़ रुपए (2,25,000 अमेरिकी डॉलर) के सालाना पैकेज का ऑफर दिया है। बिट्स के छात्रों को अब तक का यह सबसे बड़ा ऑफर है। यह गूगल द्वारा इस साल भारतीय स्टूडेंट्स को दिया गया सबसे बड़ा ऑफर भी है। ये ऑफर पाने वाले छात्र हैं -रिषभ अग्रवाल, कुणाल लाड और नितिन घांगर।
(विस्तार से पढ़ने के लिए आगे के स्लाइड पर क्लिक करें)