सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस अल्तमस कबीर और जस्टिस अनिल आर दवे की खंडपीठ ने कहा है कि जिन शेयरों को लेकर प्रश्न उठाए गए हैं, उनको लेकर यथास्थिति बनाए रखी जाए। सुप्रीम कोर्ट ने दूसरे पक्ष को नोटिस जारी करते हुए दो सप्ताह में जवाब पेश करने को भी कहा है। जय महल होटल्स की ओर से सुप्रीम कोर्ट में वकीलों ने कहा कि हाई कोर्ट में केस से जुड़े सभी कानूनी और तथ्यात्मक मुद्दे पेश किए थे, लेकिन इन पर गंभीरता से विचार नहीं हुआ और कंपनी लॉ बोर्ड का फैसला पलट दिया गया।