विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jaipur >> News >> Heart Disease Could Have 3 Lives, Doctors Have To

दिल की 3 बीमारियां ले सकती थीं जान, डॉक्टरों ने चमत्कार कर दिया नया जीवन!

Bhaskar News | Jul 21, 2012, 03:08AM IST
 
 


जयपुर.साढ़े चार महीने के मोनू के माता-पिता ने सोचा भी न था कि इतनी कम उम्र में उसके दिल की तीन बीमारियों की सर्जरी करवानी होगी। उन्होंने जोखिम लिया और तीनों बीमारियों की एकसाथ सर्जरी कामयाब रही। फोर्टिस अस्पताल के पीडियाट्रिक कार्डियक सर्जन डॉ. सुनील कौशल ने बताया- मोनू को तीन महीने की उम्र से बार-बार निमोनिया हो रहा था।

उसकी ग्रोथ नहीं हो रही थी। सांस लेने में परेशानी थी। बच्चे की मौत भी हो सकती थी, क्योंकि दिल का छेद बहुत बड़ा था। लंग्स में 40 एमएल से ज्यादा ब्लड जा रहा था। निमोनिया की यही वजह थी। पल्मोनरी आर्टरी दाएं आलिंद से नहीं निकलकर बायीं ओर से निकली थी।

इससे शुद्ध खून फेफड़ों और अशुद्ध खून शरीर में जा रहा था। दिल के दोनों वैंट्रिकल्स के बीच छेद होने और पल्मोनरी वॉल्व सिकुड़ने से समस्या गंभीर हो गई थी। ऐसे में सर्जरी करके आर्टरी को सही स्थान पर जोड़ा गया। कोरोनरी आर्टरीज को स्थानांतरित करते हुए दिल के छेद को बंद करके वॉल्व रिपेयर किया गया।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment