जयपुर.होलिका दहन और धुलेंडी का पर्व इस बार एक ही तारीख में मनेगा। ज्योतिषविदों की माने तो ऐसा तिथियों के उलटवार के कारण हो रहा है। 7 मार्च को प्रदोष व्यापिनी पूर्णिमा तिथि में भद्रा लगने के कारण होलिका दहन अर्धरात्रि बाद सुबह 4 बजकर 33 मिनट पर होगा।
यानि 8 मार्च को तड़के होलिका दहन होगा। आठ मार्च को ही धुलेंडी रहेगी। आठ साल पहले 2003 में होलिका दहन व धुलंडी पर्व एक ही दिन मनाया गया था। इसके बाद अगले साल 2013, वर्ष 2016 व 2022 में भी इस तरह का संयोग बनेगा।