राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
बेघर परिवारों को मिलेगा 50 वर्गगज का भूखंड मुफ्त
Bhaskar News
| Dec 12, 2012, 04:36AM IST
जयपुर.प्रशासन शहरों के संग अभियान के दौरान अब प्रदेश के शहरी इलाकों में घूमंतू अर्ध घूमंतू और विमुक्त जातियों के बेघर परिवारों को 50 वर्गगज का भूखंड नि:शुल्क दिया जाएगा। अभी तक गाड़िया लुहारों को ही 50 वर्गगज तक का भूखंड नि:शुल्क दिए जाने का प्रावधान था। नगरीय विकास विभाग के अनुसार अगर तुरंत भूखंड उपलब्ध करवाने में परेशानी आ रही हो तो ऐसे आवेदनों का निस्तारण 31 मार्च, 2013 तक किया जा सकेगा।
ये होंगे पात्र : घूमंतू जातियां : बालदिया (बंजारा), गाड़िया लुहार, इरा-निस, जोगी कालबेलिया, जोगी कनफटा, सिकलीगर, घीसाडिस, बरधिस, डोमबारिस।
अर्ध घूमंतू : सरनोविल भोस, रेबारी, राठ, मंगालिसा, भाया, कन्निस, कंगलुस, जालुकुस, खांगा, सिंदल्स, जोगी (गिरिनाथ, अजायपल्स, अगमनाथ, नामाथ, जालंधर्स, मसानी), रामास्वामी, भरद्दीजाधव।
विमुक्त जातियां : बाडरी, कंजर, सांसी, जागरी (बावरिया), मोगिया, नट, नायक, मुल्तानी, भाट।






