विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jaipur >> News >> Husband - Wife Did Not Have A Clue, He Has Made ​​Room Porn Video!

पति-पत्नी को भनक भी न लगी, कमरे में बनता रहा उनका अश्लील वीडियो!

Bhaskar News | Jan 17, 2013, 03:03AM IST
 
 

दौसा.मथुरा में नवविवाहिता दंपती का क्लिप बनाने के तार दौसा से भी जुड़े हैं। इस मामले में नोएडा पुलिस ने मंगलवार को मेहंदीपुर बालाजी स्थित पटेल यात्री निवास के मालिक को गिरफ्तार किया है। पटेल यात्री निवास में दंपत्ती करीब एक साल पहले ठहरा था। इस दौरान यात्री निवास के मालिक विनोद मीणा ने रोशनदान से दंपती की वीडियो क्लिपिंग बनाई थी। उसे नेट पर अपलोड कर दिया।
 
नोएडा पुलिस द्वारा विनोद मीणा की गिरफ्तार की दौसा पुलिस को भनक तक नहीं लगी। एसपी एस.एन. खींची को भी नोएडा पुलिस के आने की सूचना नहीं थी। प्रकरण के अनुसार नोएडा का एक नवविवाहित जोड़ा घूमने के लिए मथुरा गया था। वहां उन्होंने होटल में एक कमरा लिया, जहां कमरे में पहले से ही कैमरे लगे थे। इस दौरान दोनों का अश्लील वीडियो क्लिप बना लिया और उसे पोर्न वेबसाइट पर डाल दिया गया। 
 
पीड़ित दंपति को इस बारे में पता चला तो इसकी शिकायत पुलिस से की। जांच में पता चला कि जालंधर के मकोदर अंतर्गत बागपुर गांव के अंकुर बेदी (21), जंडियाला के हरि विंदर सिंह (24) पोर्न साइट के संचालक हैं। इन्होंने साइट पर क्लिप डाल दिया। इस क्लिप को विदेशी पोर्न वेबसाइट पर भी बेचा। 
 
मामले की जांच कर रहे  नोएडा के स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप, गौत्तम बुद्ध नगर के इंस्पेक्टर राजेश वर्मा ने बताया कि दंपति मेहंदीपुर बालाजी स्थित पटेल यात्री निवास में भी ठहरा था, जिसके मालिक विनोद मीणा को नोएडा पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर वर्मा ने बताया कि विनोद मीणा को बुधवार को गौत्तम बुद्ध नगर कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन के लिए जेल भेज दिया।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment