विज्ञापन
 
 
 
 

अब बढ़ेगी बैंकिंग सेक्टर में रुचि, शुरु होगा अभियान

 
Source: Bhaskar News   |   Last Updated 05:15(10/02/12)
 
 
 
 
जयपुर. हाल ही में सीबीएसई ने फाइनेंशियल लिटरेसी को सिलेबस में शामिल करने की बात कही, इसी प्रयास को आगे बढ़ाने के लिए आरबीआई की ओर से स्कूल्स में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।


इसके पीछे उद्देश्य स्कूल लेवल पर ही स्टूडेंट्स में फाइनेंशियल नॉलेज देना है। बैंक की ओर से ये प्रतियोगिता स्टेट लेवल पर करवाई जा रही है। इससे स्टूडेंट्स में बैंकिंग अवेयरनैस तो आएगी, साथ ही छात्र अपनी वित्तीय जिम्मेदारियों को भी समझ सकेंगे। साथ ही स्टूडेंट्स की बैंकिंग सेक्टर के प्रति रुचि भी बढ़ेगी।


कॉम्पीटीशन को दो कैटेगरी में बांटा गया है। पहले 6 से 8 क्लास के लिए ‘वित्तीय साक्षरता का महत्व’ और 9 से 12 के लिए ‘देश के आर्थिक विकास में बैंकिंग का महत्व’ सब्जेक्ट रखे गए हैं। स्कूल्स की ओर से आवेदन बैंक 29 फरवरी तक स्वीकार करेगा।


इन दोनों सब्जेक्ट पर स्टूडेंट्स को 500 से 1000 शब्दों में निबंध लिखना होगा। विनर रहने वाले स्टूडेंट्स को बैंक की ओर से पुरस्कार के रूप में स्कॉलरशिप में नगद राशि और सर्टिफिकेट्स दिए जाएंगे। इस प्रतियोगिता से स्टूडेंट्स को फाइनेंशियल नॉलेज तो मिलेगी ही, आरबीआई के अब तक के सफर और भारतीय अर्थव्यवस्था की समझ भी बढ़ेगी। साथ ही बैंक का उद्देश्य स्टूडेंट्स की रोजमर्रा फाइनेंशियल प्रॉब्लम को सुलझाने में मदद करना है।


वित्तीय साक्षरता के तहत आरबीआई जयपुर स्टेट लेवल पर निबंध प्रतियोगिता करवा रहा है। इससे फाइनेंशियल लिटरेसी तो बढ़ेगी, साथ ही बैंकिंग सेक्टर में छात्रों की रुचि भी बढ़ेगी।


- वी आर प्रवीण कुमार, उपमहाप्रबंधक आरबीआई जयपुर
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
आपके विचार

 
 
कोड :
6 + 10

 
 
विज्ञापन
 

बड़ी खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

रोचक खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बॉलीवुड

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जीवन मंत्र

 
 
 
 
 
 
 
 
 

क्रिकेट

 
 
 
 
 
 
 
 
 

बिज़नेस

 
 
 
 
 
 
 
 
 

जोक्स

 
 
 
 
 
 
 
 
 

पसंदीदा खबरें

 
 
 
 
 
 
 
 
 

फोटोगैलरी

Most Viewed

रेड हॉट
'ये जवानी है दीवानी'
Just Added

हैलो..हैलो
इफ्तेखार स्मृति में आयोजित नाटय समारोह में रवीन्द्र भवन में बुधवार को नाटक एक ठग।
 
 
 
विज्ञापन
 
 
| Email  Print Comment
| Email  Print Comment