विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jaipur >> News >> Jewellers Insert With Robbery Came From Jharkhand,

ज्वैलर्स के यहां डकैती डालने झारखंड से आए थे नक्सली

Bhaskar News | Aug 09, 2012, 03:32AM IST
 
 

जयपुर.अंबाबाड़ी स्थित अंबिका ज्वैलर्स में डकैती डालने के लिए झारखंड में नक्सली संगठन से जुड़े दो डकैत भी आए थे। जयपुर पुलिस ने बुधवार को एक नक्सली सहित दो डकैतों को झारखंड से तथा एक अन्य डकैत को उड़ीसा में पकड़ लिया। पुलिस तीनों को लेकर जयपुर रवाना हो गई है। अब तक इस डकैती मामले में छह डकैत पकड़े जा चुके हैं।

दो डकैत फरार हैं, जिनमें से एक नक्सलियों का एरिया कमांडर है। पुलिस ने डकैतों से करीब एक किलो सोना और ढाई किलो चांदी भी बरामद की है।पुलिस कमिश्नर बीएल सोनी ने बताया कि नक्सली विनयराम उर्फ जितेन्द्र गिरी है। दूसरा डकैत राहुल पांडेय है। उड़ीसा से डकैत पवन उर्फ बब्बन पकड़ा गया।

सोना-चांदी भी बरामद

डकैत विनयराम से पुलिस ने 420 ग्राम सोना, एक किलो 279 ग्राम चांदी बरामद की है। डकैत राहुल पांडेय से 629.45 ग्राम सोना और एक किलो 243 ग्राम चांदी बरामद की गई है। कमिश्नर सोनी ने बताया कि पूर्व में पकड़े गए तीन डकैतों से एक किलो सोना, करीब साढ़े तीन किलो चांदी और डायमंड बरामद किए जा चुके हैं।

जयपुर के सैल्समेन के संपर्क नक्सलियों से

डकैत राहुल जयपुर में सैल्समेन का काम करता है। उसके नक्सलियों से तार जुड़े होने का पता चलने के बाद पुलिस छानबीन कर रही है कि उसके जयपुर में किन-किन लोगों से संपर्क हैं। वह झारखंड में किन-किन लोगों से बात करता था।

इस टीम को मिली सफलता:

डकैतों के झारखंड में होने की सूचना पर डीसीपी महेन्द्र सिंह ने विधाधर नगर थाना प्रभारी राजेन्द्र जैन के नेतृत्व में लिखमा राम, जितेन्द्र सिंह, सज्जन सिंह, रतनदीप एंव शिवचरण की टीम बनाकर झारखंड भेजी थी।

माओवादी गतिविधियों में हो चुका है गिरफ्तार

पुलिस कमिश्नर बीएल सोनी ने बताया कि नक्सली विनयराम उर्फ जितेन्द्र गिरी औरंगाबाद के कुटुम्बा का रहने वाला है। उसे माओवादी गतिविधियों में लिप्त रहने के आरोप में औरंगाबाद पुलिस दो बार गिरफ्तार कर चुकी है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment