विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jaipur >> News >> Literature Festival

जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल:देखिए पहले दिन की खास झलकियां!

1 of 11 Photos
डिग्गी पैलेस के आंगन में गुरुवार को सिर्फ शब्दों का नाद था। दिन भर 6 वेन्यू में हुए करीब 40 सेशन में हर मुंह से केवल साहित्य की रसधार बह रही थी। 
 
देश और दुनिया से जुटे शब्दकार और रसिक एक-एक कर हर वेन्यू पर एकटक और एकाग्रता से रसास्वादन कर रहे थे। यहां न कोई उम्र की सीमा थी न कोई बंधन। क्या किशोर, क्या बुजुर्ग हरेक में ज्यादा से ज्यादा सुनने की आतुरता नजर आ रही थी।
 
आगे की स्लाइड्स में देखिए पहले दिन की खास झलकियां>>>
 
 
आज के सेशंस
 
10 से 11 बजे
 
इफ यू मीट द बुद्धा ऑन द रोड, सेंटर फॉर भूटान स्टडीज के प्रेसिडेंट और लेखक कर्मा ऊरा, कश्मीर यूनिवर्सिटी से जुड़े पॉलिटिकल हिस्टोरियन सिद्दीक वाहिद, दलाई लामा पर लिखने वाले विक्टर चैन, श्रीलंका की लेखिका रंजनी ओबेयसकर की दिल्ली यूनिवर्सिटी की प्रो. नयन ज्योत लहरी के साथ बातचीत। 
 
10 से 11 बजे
 
दरबार, सेशन : द वॉल्स ऑफ देहली- हिंदी कविता और फिक्शन राइटर डॉक्यूमेंट्री फिल्म मेकर उदय प्रकाश, यूनिवर्सिटी ऑफ शिकागो में हिंदी के लेक्चरर जैसन ग्रुनबॉम की फेस्टिवल की को-डायरेक्टर नमिता गोखले से बातचीत। (दैनिक भास्कर भाषा सीरीज) 
 
11:15 से 12:15 बजे
 
बैठक, सेशन : द फेस बिहाइंड द मास्क- तमिल लेखिका और अनुवादक लक्ष्मी होल्म स्ट्रॉम की मंजुला श्रीनिवास अवॉर्ड 2012 से सम्मानित लक्ष्मी कन्नन, लेखक और अनुवादक सलीम किदवई, जानी-मानी संपादिका और साहित्यकार ईरा पांडे की अरुणव सिन्हा से बातचीत। 
 
11:15 से 12:15 बजे 
 
चारबाग, लाफिंग, वीपिंग और राइटिंग- न्यूयॉर्क टाइम्स के इंटरनेशनल हैराल्ड ट्रिब्यून के कॉलमिस्ट मनु जोजफ, लंदन में बीबीसी उर्दू के हैड रह चुके मो. हनीफ, नॉवलिस्ट गेरी श्टेनगार्ट, जिनकी किताबों पर सीरियल और मूवीज बन चुकी हैं, उनकी श्रीलंकन ऑथर और टीवी होस्ट अशोक फेरी से बातचीत। 
 
 
12:30 से 1:30 बजे
 
फ्रंट लॉन बॉलीवुड एंड नेशनल नरेटिव- जावेद अख्तर के साथ यूनिवर्सिटी ऑफ लंदन में इंडियन सिनेमा और कल्चर्स की प्रो. रेशल ड्वायर के साथ बातचीत। 
 
12:30 से 1:30 बजे
 
दरबार हॉल, व्हाट इज द सोल रिमेम्बर्स विंटर ईवनिंग्स- इजराइल में भारत के राजदूत नवतेज सारना, फिक्शन राइटर शोना सिंह की कॉस्टा फस्र्ट नोवल अवॉर्ड 2010 विजेता किश्वर देसाई के साथ बातचीत। 
 
12:30 से 1:30 बजे
 
बैठक जोरा सानको द टैगोर वुमन- अरुणा चक्रवर्ती और शर्मिला टैगोर की माला श्रीलाल के साथ बातचीत। 
 
2:15 से 3:15 बजे
 
फ्रंट लॉन ब्रेकआउट नेशंस- यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमैन पद्मभूषण से सम्मानित नंदन नीलेकणि की मोरगन स्टैनली इंवेस्टमेंट में मैनेजमेंट में इर्मिर्जिग मार्केट्स के हैड रुचिर शर्मा के साथ बातचीत।
 
3:30 से 4:30 बजे
 
मुगल टेंट में द एलिफेंट पैराडाइम द ड्रेगऑन पैराडॉक्स- न्यू यॉर्कर के स्टाफ राइटर और चीन पर लिखने वाले पीटर हैसलर, नंदन नीलेकणि और लेखक गुरचरन दास की हिलेरी क्लिंटन के एडवाइजर रह चुके डेनियल कट्र्ज के साथ बातचीत। 
 
 
3:30 से 4:30 बजे
 
फ्रंट लॉन, सेक्स एंड सेंसिबिलिटी वुमन इन सिनेमा- एक्टर शबाना आजमी और गीतकार व लेखक प्रसून जोशी की फेस्टिवल के डायरेक्टर सॉनजॉय रॉय के साथ बातचीत। 
 
5 से 6 बजे
 
बैठक में अन राहनी रहने दो- पद्मश्री अवॉर्ड से सम्मानित राज यूनिवर्सिटी में हिस्ट्री पढ़ा चुके मुकंद लाट की हिंदी कवि आलोचक, अनुवादक और कल्चरल एक्टिविस्ट अशोक बाजपेयी की ट्रैवलॉग लिखने के लिए प्रसिद्ध ओम थानवी के साथ बातचीत। 
 
6 से 7 बजे
 
दरबार हॉल में कविता नामा- गुजराती कवि नाट्य कार और इतिहासकार पद्मश्री से सम्मानित सितांशु यश चंद्रा, सोशल एक्टिविस्ट और लेखिका सरस्वती माथुर, एडमिनिस्ट्रेटर और कवि अंबिका दत्त, देवयानी भारद्वाज, राजस्थानी साहित्यकार ओम नागर, प्रेमचंद गांधी, राजस्थानी कवि और लेखक अतुल कनक की टर्की की यूनिवर्सिटी में एंथ्रोपॉलॉजी के टीचर और उत्तर भारत के लोकगीतों पर अध्ययन कर चुकीं स्मिता तिवारी जस्सल के साथ बातचीत। (भास्कर भाषा सीरीज)

 

टीम भास्कर

 
रिपोर्ट: त्रिभुवन, प्रेरणा साहनी, आलोक खण्डेलवाल, प्रणीता भारद्वाज, यासमीन सिद्दीकी, चंद्रवीर सिंह, सुरेन्द्र बगवाड़ा, विजय सिंह, गार्गी मिश्रा, श्रद्धा जैन
 
फोटो: योगेन्द्र गुप्ता, मनोज श्रेष्ठ, ताराचंद गरासिया

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment