विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jaipur >> Lot-Pot Online: You Have The Cheek To Bomb Pakista

लोट-पोट ऑनलाइन: तू इन गालों का बम बना ले पाकिस्तान जल जाएगा!

bhaskar.com | Apr 15, 2012, 00:10AM IST
 
 


लोट-पोट ऑनलाइन की आज की कड़ी में हम आपको परिचित कराते हैं एक ऐसे हास्य कवि से जो किसी परिचय के मोहताज़ नहीं हैं, उनका परिचय उनकी हास्य कविताओं और व्यंग्यों से स्वतः ही हो जाता हैं। ये हास्य कवि हैं राजस्थानी माटी में जन्मे संजय झाला।


 


मूल रूप से सांगनेर (जयपुर) राजस्थान के रहने वाले संजय वर्तमान में राजस्थान के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग में प्रवर्तन निरीक्षक (उपभोक्ता मामले) व कार्यालय सचिव, राजस्थान उपभोक्ता कल्याण समिति, शासन सचिवालय, जयपुर के पद पर कार्यरत हैं।


 


हास्य कवि संजय झाला के तीन व्यंग्य संग्रह "सूर्पनखा की नाक", "भ्रष्ट सत्यम् जगत मिथ्या" (राधा कृष्ण प्रकाशन, नई दिल्ली) व "तू डाल-डाल, मैं पात-पात" (डायमंड बुक्स, नई दिल्ली) द्वारा प्रकाशित हो चुके हैं जबकि हास्य-व्यंग्य उपन्यास "हम नहीं सुधरेंगे" (प्रकाशनाधीन) है।


 


इनकी रचनाएं कई समाचार पत्र-पत्रिकाओं में तो प्रकाशित हुईं ही साथ विभिन्न टीवी चैनलों पर भी इन्होने अपनी हास्य रचनाओं की प्रस्तुति देकर दर्शकों को जमकर ठहाके लगवाए हैं। अपनी हास्य कविताओं और व्यंग्यों के साथ-साथ रुचिकर प्रस्तुतीकरण के लिए संजय ना केवल देश अपितु विदेशों में भी अपनी पहचान बनाए हुए हैं।


 


हास्य रचनाओं के साथ-साथ स्क्रिप्ट राइटिंग और डॉक्युमेंट्री निर्माण क्षेत्र में भी संजय झाला ने काम किया है। संजय को उनकी प्रतिभा के लिए राष्ट्रपति प्रतिभा देवी सिंह पाटिल के द्वारा सम्मानित किया गया,राजस्थान गौरव, अखिल भारतीय टेपा सम्मान आदि भी संजय झाला को प्राप्त हुए हैं ।


 


वीडियो साभार: दबंग टीवी

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
8 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment