विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jaipur >> News >> Madame - Head Of A Black Act, Making CDs A Year Fo

मैडम -सर की काली करतूत, नाबालिग छात्रा की अश्लील सीडी बना एक साल तक किया रेप!

Bhaskar News | Jun 12, 2012, 02:24AM IST
 
 


अलवर.भिवाड़ी के एक निजी स्कूल में 12वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा की विद्यालय के अध्यापक ने एक अध्यापिका के सहयोग से नशीला पेय पिलाकर अश्लील सीडी बना ली और एक वर्ष तक ब्लैकमेल कर शोषण करता रहा। अपने दोस्तों के साथ भी बालिका को संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। परिजनों को बताने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। मजबूर छात्रा ने गत दिनों जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या का प्रयास किया तो मामले का खुलासा हुआ।
छात्रा के पिता ने भिवाड़ी थाने में बेटी से ज्यादती करने वाले अध्यापक ईश्वर सिंह, सहयोग करने वाली अध्यापिका व तीन युवकों नरेश, विक्की अग्रवाल व अमित के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है। थाना प्रभारी जयसिंह नाथावत ने बताया कि इस मामले में पुलिस ने अध्यापिका को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य आरोपी फरार हैं। छात्रा ईश्वर सिंह के कोंचिंग सेन्टर में ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती थी। साथी अध्यापिका भी वहां पढ़ाने के लिए आती थी।
 
थाना प्रभारी जयसिंह नाथावत ने बताया कि आवासन मण्डल में रहने वाले एक व्यक्ति ने मामला दर्ज कराया कि उसकी बेटी 12 वीं कक्षा में कस्बे के ही एक निजी विद्यालय में पढ़ती है। छात्रा पिछले साल विद्यालय में विज्ञान विषय पढ़ाने वाले अध्यापक ईश्वर सिंह के कोंचिंग सेन्टर में ट्यूशन पढ़ने के लिए जाती थी। वहां अध्यापिका भी गणित पढ़ाने के लिए आती थी।
 
गत वर्ष अध्यापक ईश्वर सिंह व अध्यापिका छात्रा को भिवाड़ी में ही एक निजी फ्लैट में ले गए। वहां दोनों ने छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाया और उसके बाद उसकी अश्लील सीडी तैयार कर ली। यहां अध्यापक ने छात्रा से ज्यादती की। इस सीडी की मदद से अध्यापक ईश्वर सिंह बालिका को ब्लैकमेल करता रहा। उसने छात्रा को यही धमकी दी कि यदि उसने परिजनों को इस बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा।
 
दोस्तों से भी कराई ज्यादती
 
अध्यापक ईश्वर सिंह ने खुद तो छात्रा से ज्यादती की है साथ ही बनाई गई अश्लील सीडी की मदद से उसने अपने दोस्तों से भी छात्रा से ज्यादती कराई। छात्रा की बनाई गई अश्लील सीडी को अध्यापक ने मित्र नरेश को दे दी। नरेश ने भी ब्लैकमेल कर छात्रा से ज्यादती की। गत 28 अप्रैल को बालिका को प्रतियोगी परीक्षा देने के लिए अजमेर जाना था।
 
अध्यापक ईश्वर सिंह अन्य छात्र-छात्राओं के साथ पीड़िता को भी अजमेर ले गया। वे अजमेर के पुष्कर के एक होटल मे ठहरे। वहां अध्यापक के साथ भिवाड़ी से ही साथ गए दो अन्य युवक विक्की अग्रवाल व अमित ने रात्रि को छात्रा से ज्यादती की। तीनों छात्रा को बिना परीक्षा दिलाए ही भिवाड़ी ले आए। घटना से दुखी होकर छात्रा ने घर आकर विषाक्त पदार्थ पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। परिजनों ने जब छात्रा से पूछताछ की तो उसने एक साल से की जा रही ज्यादती के बारे में उन्हें बताया।
 
बालिका के पिता ने भिवाड़ी थाने मे अध्यापक ईश्वर सिंह, ज्यादती व अश्लील सीडी बनाने में सहयोग करने वाली अध्यापिका, ज्यादती करने वाले युवक नरेश, विक्की अग्रवाल व अमित के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। घटना के बाद पुलिस ने पीड़ित छात्रा का मेडिकल कराया। पुलिस ने अध्यापिका को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अध्यापिका को न्यायालय में पेश किया। वहां उसे उसे जेल भेजने के आदेश दिए हैं। पुलिस फरार अध्यापक व तीनों युवकों की तलाश कर रही है।
एचआईवी+ बाप ने नाबालिग बेटी का किया रेप, खिलाया गर्भनिरोधक, चलेगा हत्‍या के प्रयास का केस

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment