राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
रात ग्यारह बजे पूरे परिवार को बंधक बनाकर लूट लिया
Bhaskar News
| Jan 19, 2013, 10:04AM IST
बांदीकुई.अलवर से शादी में शामिल होकर जयपुर लौट रहे एक परिवार को अलवर-सिकंदरा मेगा हाईवे पर बांदीकुई के नीमड़ी मोड़ के समीप रात 11 बजे बदमाशों ने बंधक बनाकर लूट लिया। बदमाश कार में बैठे अन्य लोगों को उतारकर अंदर बैठी एक महिला को कार सहित करीब 15 किमी दूर ले गए और पहने हुए जेवर लेकर भाग गए। एक सप्ताह में लूट की यह दूसरी वारदात है।
थाना प्रभारी रोहिताश देवंदा ने बताया कि जयपुर के सोढाला निवासी आरएस सोमवंशी अपने परिवार व बहन-बहनोई के साथ गुरुवार रात अलवर में एक शादी समारोह से रात 10 बजे कार से पत्नी व बहन-बहनोई के साथ जयपुर लौट रहे थे। रात करीब 11 बजे मेगा हाईवे पर बांदीकुई के समीप नीमड़ी मोड़ पर एक हरियाणा नंबर की सेंट्रो कार में आए बदमाशों ने गाड़ी आगे लगाकर उन्हें रोक लिया और ड्राइवर से मारपीट की।
बदमाशों ने कार में बैठे परिजनों को उतार दिया। इसी दौरान पीछे से आ रही एक बारात की बस को देख बदमाश कार में बैठी सोमवंशी की बहन को कार सहित करीब 15 किमी दूर भांवता गांव के समीप जंगलों में ले गए। वहां पहने हुए जेवर सोने की चेन, कान के कुंडल व चांदी की पायजेब उताकर भाग गए।
भांवता के समीप रात यहां से गुजर रहे एक ग्रामीण से मोबाइल लेकर पीड़िता ने अपने परिवार को जानकारी दी। परिजनों की सूचना पर मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी कार सहित महिला को बांदीकुई ले आए। उधर पीड़ित परिवार भी थाने पहुंचा। पुलिस ने नाकेबंदी कराई, लेकिन बदमाशों का सुराग नहीं लगा।
थाना प्रभारी रोहिताश देवंदा ने बताया कि घटना के बाद पीड़ित परिवार ने रिपोर्ट दर्ज कराने से मना कर दिया।
बदमाशों ने कार आगे लगाई, मारपीट की
पीड़ित परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि बदमाशों ने अपनी कार को आगे लगाकर हमें नीचे उतार लिया और बिना वजह रास्ते में दुर्घटना का आरोप लगाते हुए चालक से मारपीट शुरू कर दी।






