नमक विभाग से जुड़ी सारी जानकारी अब वेबसाइट पर
Source: Bhaskar News | Last Updated 04:11(04/02/12)
जयपुर.नमक विभाग के सभी प्लांटों को आपस में जोड़ने और विभाग से जुड़ी सूचनाओं को अपडेट रखने के लिए शुक्रवार को केंद्रीय नमक विभाग ने झालाना स्थित लवण भवन में नमक प्रबंधन सूचना प्रणाली (साल्ट एम.आई.एस.) शुरू की।
गेन और यूनिसेफ जैसे अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं के सहयोग से शुरू की गई इस सूचना प्रणाली के जरिए विभाग द्वारा नमक के आयात-निर्यात, गुणवत्ता प्रबंधन,उत्पादन योजना व प्रबंधन, नमक में आयोडिनीकरण और आरटीआई जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां अब वेबसाइट पर मिल जाएंगी।
नमक आयुक्त एम.ए.अंसारी ने बताया कि इस प्रणाली से मौसम से जुड़ी सारी सूचना को वेबसाइट पर अपडेट कर दी जाएगी, जिससे उत्पादकों को सूचना समय पर उपलब्ध हो सके।