शिवरात्रि पर वर्षो बाद दुर्लभ संयोग, होगी सुख- समृद्धि की बरसात
Source: Bhaskar News | Last Updated 03:56(04/02/12)
जयपुर.महाशिवरात्रि के पर्व पर इस बार वर्षो बाद गजकेसरी, सर्वार्थसिद्धि व मालव्य योग बन रहा है। संयोग से इस दिन सोमवार भी है। ज्योतिषविदों के मुताबिक 20 फरवरी को आ रहा शिव चौदस का पर्व सुख-समृद्धिदायक रहेगा।
पं.बंशीधर जयपुर पंचांग निर्माता पं.दामोदर प्रसाद शर्मा व ज्योतिषाचार्य चंद्रमोहन दाधीच के मुताबिक मालव्य योग का बनना भक्तों के लिए विशेष फलदायी है। इस दिन पूजा करने से राजा के समान धन-धान्य व ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी।
वहीं गजकेसरी योग समाज में मान-प्रतिष्ठा, यश और धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष की प्राप्ति के लिए विशेष रहेगा। सर्वार्थसिद्धि योग में पूजा करने से सभी मनोरथ पूर्ण होंगे।
ज्योतिषविदों की मानें तो सोमवार को शिवरात्रि वर्ष 2009 में आई थी, लेकिन शिवरात्रि पर सोमवार के साथ गजकेसरी, सर्वार्थसिद्धि व मालव्य योग दुर्लभ संयोग ही हैं। सोमवार को शिवजी का वार माना जाता है। शिवजी के वार को ही शिवजी का जन्म आना विशेष है।