विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jaipur >> News >> One Day Two Exams, Railway Will Run Special Trains

एक दिन में दो परीक्षाएं, रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें

Bhaskar News | Feb 23, 2013, 02:56AM IST
 
 

जयपुर.वन विभाग की वन रक्षक भर्ती परीक्षा और राजस्थान उच्च न्यायालय की कनिष्ठ लिपिक भर्ती परीक्षा रविवार को होगी। कई अभ्यर्थियों ने दोनों के लिए आवेदन किया है। 
 
ऐसे में एक ही दिन दो परीक्षाएं होने से ऐसे अभ्यर्थी एक परीक्षा से वंचित होंगे। रेलवे प्रशासन अभ्यर्थियों की सुविधा को ध्यान में रख रविवार को 4 परीक्षा स्पेशल ट्रेन चलाएगा। 
 
रेलवे के सीपीआरओ तरुण जैन ने बताया कि जयपुर-सवाईमाधोपुर-जयपुर के लिए 24 फरवरी को चार ट्रेनें चलेंगी। 
 
एक ट्रेन सुबह 9:40 बजे रवाना होकर 12 बजे सवाईमाधोपुर पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन जयपुर से रात 11:15 बजे रवाना होकर रात 1:30 बजे सवाईमाधोपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार सवाईमाधोपुर से जयपुर के लिए भी दो ट्रेनें चलेंगी। 
 
सवाईमाधोपुर से एक ट्रेन दोपहर 2 बजे रवाना होकर शाम 4:15 बजे जयपुर पहुंचेगी। दूसरी ट्रेन सवाईमाधोपुर से रात 8:30 बजे रवाना होकर रात 10:45 बजे जयपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में दुर्गापुरा, सांगानेर, चाकसू, वनस्थली, निवाई, ईसरदा व चौथ का बरवाड़ा स्टेशनों पर ठहराव करेगी।
 
रेलवे ने 4 ट्रेनों में डिब्बे बढ़ाए 
 
यात्रीभार को देखते हुए चार ट्रेनों में अस्थायी तौर पर डिब्बे बढ़ाए। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार उदयपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस में 23 व 24 फरवरी को 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी, जयपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस में 25 फरवरी को 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी, जयपुर-भोपाल एक्सप्रेस में 23 फरवरी को 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी और लालगढ़-गुवाहाटी एक्सप्रेस में 28 फरवरी को 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बे की बढ़ोतरी की गई।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment