PHOTOS: बम ब्लास्ट में पिता ने छोड़ा साथ, शादी में संजय दत्त ने दिया आशीर्वाद

जयपुर.बम विस्फोट में दुनिया छोड़ चुके ताराचंद की बेटी शिवानी का शुक्रवार को संगीत शिक्षक जितेंद्र के साथ विवाह संपन्न हो गया। इस मौके पर संजय दत्त भी शामिल हुए। विवाह समारोह के लिए आमेर स्थित रोशन हवेली को खूबसूरती के साथ सजाया गया था।
मंगल धुनों के बीच बधाई गान चल रहे थे। संजय दत्त ने आशीर्वाद समारोह के दौरान कहा- मैंने समाज के अध्यक्ष रवि नैयर को वादा किया था कि मैं सुनील दत्त जी के कार्यो को पूरा करूंगा, उसी डगर पर चलने की कोशिश कर रहा हूं। इसीलिए मैं इस पुनीत कार्य में शरीक हुआ।
ताराचंद की पहली बेटी शीतल और दूसरी शिखा का विवाह भी जितेंद्र के दोनों बड़े भाईयों के साथ हुआ था। अब तीसरी बेटी भी उसी घी में पहुंची है। देर रात तक विवाह के जश्न में शरीक होने मेयर ज्योति खंडेलवाल, पुलिस कमिश्नर बी.एल. सोनी, कांग्रेस नेता राजीव अरोड़ा, भाजपा शहर अध्यक्ष शैलेंद्र भार्गव समेत अनेक गणमान्य लोग पहुंचे।
देखें खास तस्वीरें, पहली बार अपने शावकों के साथ नजर आई ‘सुंदरी’
PHOTOS : फौलादी सीना लिए बॉर्डर होमगार्ड का दस्ता, दिखाया बहादुरी का नमूना
तस्वीरों में देखिए BEAUTIFUL भंवरी की मोहक अदाएं!
PHOTOS : मानसून में अपने आपको कुछ ऐसे बनाएं खास
PHOTOS: कुछ पल के लिए राजनीति भूल, अलग मूड में नज़र आए सीएम साहब!
PHOTOS: जिसने भी देखे ये हैरतअंगेज कारनामें, दांतों तले उंगली दबा ली
PHOTOS: इंजीनियरिंग छात्र के भाई को कुर्सी सहित फेंका बाहर!







