राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
पिंकसिटी में पकड़ाया 15 करोड़ रु.का मौत का सामान, यूरोप भेजने की थी तैयारी
Bhaskar News
| Aug 11, 2012, 01:42AM IST

जयपुर.डायरेक्ट्रेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलीजेंस (डीआरआई) ने जगतपुरा इलाके में एक घर से करीब 15 करोड़ की 100 किलो केटामाइन ड्रग (प्रतिबंधित ड्रग में शामिल) पकड़ी है। साथ ही घर के मालिक के यहां से 70 लाख रुपए की नकदी भी बरामद की है। इस मामले में डीआरआई ने पिता-पुत्र मुकेश भारद्वाज व राहुल को हिरासत में लिया है। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है। डीआरआई सूत्रों का कहना है कि इस ड्रग की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीब 15 करोड़ रुपए है। हवाई रास्ते से यह ड्रग यूरोप भेजी जा रही थी। पकड़े गए लोगों का लिंक अंतरराष्ट्रीय ड्रग माफिया से होना माना गया है। यह ड्रग कहां से आई थी। इस संबंध में पूछताछ की जा रही है। माना जा रहा है कि ड्रग तस्करी का जयपुर का अब तक का सबसे बड़ा मामला है।






