विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jaipur >> News >> Pradeshbr Rain, Hail, The Mercury Dropped To 12 Degrees

प्रदेशभर में बारिश, ओले, पारा 12 डिग्री तक गिरा

Bhaskar News | Jan 19, 2013, 10:04AM IST
 
 

प्रदेश के विभिन्न अंचलों से.प्रदेशभर में गुरुवार देर रात और सुबह मावठ हुई। ओले गिरे। तेज हवा चली। इससे दिन का पारा 12 डिग्री तक गिर गया। माउंट आबू में पारा फिर माइनस में पहुंच गया। यहां ओस की बूंद बर्फ में तबदील हो गईं। करौली, दौसा, शेखावाटी, जयपुर, अलवर और नागौर की 40 तहसीलों में ओले गिरे। 132 तहसील-कस्बों में मावठ हुई। जयपुर में 12 घंटे में तीन बार ओले गिरे। 
 
झोटवाड़ा, पांच्यावाला, श्यामनगर क्षेत्र में ओलों से काफी नुकसान भी हुआ। शहर में तड़के सवा तीन बजे और सुबह 9 बजे आधे शहर में बेर के आकार के ओले गिरे। यहां 0.5 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। दौसा के पापड़दा, महवा, बांदीकुई, मानपुर, करौली के गुढ़ाचंद्रजी व टोंक में बेर के आकार के ओले गिरे। सीकर के धोद में ओलों से तीन पशु मर गए। अलवर में चने के आकार के 12 जगह ओले गिरे। पाली के देसूरी, बूसी, अजमेर और झूंझुनूं में भी ओले गिरे।
 
50 मिमी तक बारिश
 
>सीकर के फतेहपुर, नागौर के जायल में सर्वाधिक ५क् मिमी बारिश। जोधपुर, नागौर, लाडनूं, चूरू में 30-30 मिमी वर्षा।
 
>धौलपुर, मेड़ता, खींवसर, सांचोर, जालौर, नवलगढ़, झूंझुनू और मलसीसर में 20-20 मिमी वर्षा।
 
>जैसलमेर, रामगढ़, मोहनगढ़ में बूंदाबांदी।
 
>अजमेर में मावठ की बारिश, 11.2 मिमी पानी गिरा।
 
>शेखावाटी के सुजानगढ़ में 41 मिमी बारिश, छापर में 22, रतनगढ़ में 32, सादुलपुर में 24, सरदारशहर में 10, तारनगर में 25 मिमी वर्षा।
 
>झुंझुनूं मुख्यालय पर 23, मलसीसर में 25,नवलगढ़ में 19 व बुहाना में 17 मिमी बरसात।
 
>हनुमानगढ़ के संगरिया में 32, रावतसर में 11, पीलीबंगा में 11, टिब्बी में 9, भादरा में 7 मिमी वर्षा।
 
मावठ फायदेमंद, ओलों से फसल बर्बाद
 
पश्चिम विक्षोभ के चलते मावठ और सर्द हवा फसलों के लिए फायदेमंद बताई जा रही है, लेकिन ओलों से फसलें चौपट भी हुई हैं। अजमेर कृषि उप निदेशक हरजी राम चौधरी के अनुसार मावठ से गेहूं, जौ, सरसों, चने आदि के दाने बढ़ेंगे। किसानों को सिंचाई भी कम करनी पड़ेगी। सरसों, गेहूं, जौ, चना तथा तारामीरा आदि फसलों को भी फायदा होगा।
 
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment