विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jaipur >> News >> Prithviraj Nagar Camp And Hired 25 Of The Regulati

पृथ्वीराजनगर के लिए नियमन शिविर और पट्टे 25 से

Bhaskar News | Aug 05, 2012, 02:25AM IST
 
 


जयपुर.पृथ्वीराज नगर के नियमन के लिए पहला शिविर 25 अगस्त को लगाया जाएगा। लोगों को पट्टे देने का काम भी इसी दिन शुरू होगा। जेडीसी कुलदीप रांका के मुताबिक शुरू में तकनीकी रूप से अनुमोदित 13 कॉलोनियों के लिए शिविर लगाए जाएंगे। इनका पीटी सर्वे अगले 3-4 दिन में पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद वर्ष 1999 से पहले जमा हो चुके रिकॉर्ड के आधार पर 195 हाउसिंग सोसायटियों की योजनाओं के शिविर लगेंगे। वहीं, जेडीए जल्द ही पृथ्वीराज नगर में 204 बीघा खाली जमीन का कब्जा भी लेगा।


अधिकतर हाउसिंग सोसायटियों का रिकॉर्ड 9 अगस्त तक मिल जाएगा। गृह निर्माण सहकारी समिति महासंघ ने उन्हें शनिवार को यह भरोसा दिलाया है। महासंघ ने रिकॉर्ड जमा कराने के लिए कुछ रियायतें मांगी थीं जो जेडीए स्तर पर दे दी गई हैं। अवसायन में आकर बंद हो चुकी सोसायटियों के अवसायकों और प्रशासकों की सोमवार को जेडीए में मीटिंग बुलाई गई है। पृथ्वीराज नगर के लिए बीपीसी की बैठकें साप्ताहिक स्तर पर की जाएंगी। योजना क्षेत्र की 11000 बीघा जमीन के पीटी सर्वे के आदेश दिए जा चुके हैं।


पहले 200 कॉलोनियों का करेंगे नियमन पृथ्वीराज नगर में सोसायटियों द्वारा रिकॉर्ड जमा नहीं कराने पर जेडीए ने पहले उन कॉलोनियों का नियमन करने का फैसला किया, जिनके रिकॉर्ड पहले जमा कराए जा चुके हैं। जेडीए आयुक्त कुलदीप रांका की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक में यह निर्णय किया गया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 200 सोसायटियों के पूर्व में जमा कराए रिकॉर्ड प्राथमिकता से जोन कार्यालयों में भेजे जाएं। परीक्षण के बाद अनुमोदन के लिए उनको बीपीसी की बैठक में रखा जाएगा। इस माह में ही नियमन शिविर लगाए जाएंगे। जिन सोसायटियों पर प्रशासक या समापक नियुक्त हैं, उनके रिकॉर्ड के लिए 6 अगस्त को जेडीए में बैठक होगी। तो विकास समितियों से लेंगे रिकॉर्ड। योजना क्षेत्र में अस्तित्व में नहीं रही गृह निर्माण सहकारी समितियों की योजनाओं का रिकॉर्ड विकास समितियों से प्राप्त कर नियमानुसार परीक्षण व नियमन की कार्रवाई करने के निर्देश जेडीसी ने संयुक्त रजिस्ट्रार (सहकारिता) को दिए।


पीटी सर्वे की जगह खसरा मानचित्र चलेगा : सोसायटियों द्वारा रिकॉर्ड जमा नहीं कराने पर जेडीए अधिकारियों ने उनके लिए गली निकाली है। अब सोसायटियों या विकास समितियों को पीटी सर्वे की जगह योजना मानचित्र में खसरा इंपोजिशन की कार्रवाई कर मानचित्र अन्य रिकॉर्ड के साथ जमा कराना होगा। गृह निर्माण सहकारी समिति या विकास समिति की आम सभा में संकल्प की पुष्टि तथा कार्रवाई विवरण की प्रमाणित प्रति रिकॉर्ड जमा कराने के 15 दिन की अवधि में जमा करानी होगी।


214 बीघा जमीन की फेंसिंग के आदेश जेडीसी रांका ने अधिकारियों को आदेश दिए कि जिन खातेदारों को पूर्व में 15 फीसदी भूमि मुआवजे के रूप में दी जा चुकी है। ऐसी अवाप्त जमीनों की चिह्न्ीकरण कर उनका कब्जा लिया जाए। अभियांत्रिकी शाखा उनकी तारबंदी से फैंसिंग सुनिश्चित करे। उपायुक्त जोन 16 द्वारा चिन्हित 214 बीघा जमीन का कब्जा लेकर सोमवार से तारबंदी कर फेंसिंग पूरी की जाएगी। जोन भी इस कार्य को त्वरित गति से पूरा करने के निर्देश दिए। पृथ्वीराज नगर में जिन कॉलोनियों की 90 बी पूर्व में हो चुकी है, उनके नियमन तथा सोसायटियों द्वारा दिए रिकॉर्ड के आधार पर नियमन शिविर इसी माह से लगाने की स्वीकृति से सरकार से एक सप्ताह में ली जाएगी।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
2 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment