पूर्व राज्यपाल और वरिष्ठ नेता पं. नवल किशोर शर्मा का निधन
जयपुर. गुजरात के पूर्व राज्यपाल पं. नवल किशोर शर्मा का यहां मंगलवार की शाम आदर्श नगर स्थित श्मशान में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस की सशस्त्र टुकड़ी ने शर्मा को आखिरी सलामी दी। उनके पुत्र बृजकिशोर शर्मा ने मुखाग्नि दी।
इससे पहले पं. नवल किशोर शर्मा की अंतिम यात्रा उनके निवास स्थान से आदर्शनगर स्थित श्मशान पहुंची। शर्मा की अंतिम यात्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी अध्यक्ष चंद्रभान सहित कांग्रेस के पदाधिकारी और बीजेपी के बड़े नेता शामिल हुए हैं। राजनीतिक व्यक्तियों के साथ अंतिम यात्रा में आम लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी।
इससे पहले शर्मा के सम्मान में राजस्थान में एक दिन के अवकाश और राजकीय शोक की घोषणा की गई है। मंगलवार की सुबह राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में पं. नवल किशोर शर्मा को श्रद्धांजलि दी गई। गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी की ओऱ से पं. नवल किशोर शर्मा को पुष्पांजलि देने के लिए गुजरात सरकार के मंत्री जयपुर आए। वहीं, उत्तर प्रदेश के राज्यपाल बी.एल. जोशी की ओर से एडीएम रामावतार मीणा ने श्रद्धांजलि दी। विपक्षी पार्टी भाजपा की विधायक दल की बैठक में पं. नवल किशोर शर्मा को श्रद्धांजलि दी गई।
उधर, कांग्रेस मुख्यालय में पार्टी पदाधिकारियों की आपात बैठक बुलाकर शोक प्रस्ताव पारित किया गया और इसके बाद पार्टी के झंडे को आधा झुका दिया गया। इसके अलावा आज होने वाली पार्टी पदाधिकारियों और जिलाध्यक्षों की बैठक को स्थगित कर दिया गया हैं।
मंगलवार को सुबह से ही शर्मा के जनता कॉलोनी स्थित आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ उमड़ी। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पीसीसी अध्यक्ष चंद्रभान, भाजपा विधायक दल के उपनेता घनश्याम तिवाड़ी, भाजपा नेता रामदास अग्रवाल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष परसराम मदेरणा, पूर्व विदेश मंत्री नटवर सिंह, यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल, उदयपुर सांसद रघु मीणा और जयपुर सासंद महेश जोशी सहित लगभग सभी मंत्रियों, सांसदों और पदाधिकारियों ने पुष्प चक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
गौरतलब है कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता और गुजरात के पूर्व राज्यपाल पंडित नवल किशोर शर्मा का सोमवार को यहां फोर्टिस अस्पताल में सोमवार रात 11:15 बजे निधन हो गया। 88 वर्षीय शर्मा पिछले कई दिनों से बीमार थे। उनके पुत्र बृजकिशोर राजस्थान सरकार में शिक्षा मंत्री हैं।
उनके निधन पर सोनिया गांधी के राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल, यूडीएच मंत्री शांति धारीवाल, जयपुर सांसद महेश जोशी, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष चंद्रभान सहित भाजपा और कांग्रेस के कई नेताओं ने शोक जताया है।
युवाओं को प्रोत्साहन दिया
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा, पंडित नवल किशोर शर्मा के साथ एक पूरी पीढ़ी चली गई है। उनका मेरे प्रति बड़ा स्नेह रहा। वे पुरानी पीढ़ी के बड़े स्तंभ थे।
दलगत राजनीति से ऊपर थे
नेता प्रतिपक्ष वसुंधरा राजे बोली, नवलजी ने दलगत राजनीति से ऊपर काम किया। यकीन नहीं होता कि वे अब हमारे बीच नहीं हैं।
PHOTOS:पढ़िए आखिर क्यों सबके 'बाबूजी' कहलाए 'पंडितजी'
INPIX: पान मसाले के शौकीन ही नहीं, राजनीति और कला के भी थे महारथी
सात साल तक बनी रहीं मां का सहारा और अब अर्थी को कंधा दे निभाया बेटे का फ़र्ज़!
Photo_Rajkumar Sharma







