विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jaipur >> News >> Rajasthan Damp With Rain, Hail Was Also Upset

बारिश से भीगा राजस्थान, ओलों ने भी किया परेशान

Bhaskar News | Feb 16, 2013, 14:43PM IST
 
 

प्रदेश के विभिन्न अंचलों से.जयपुर सहित प्रदेश में कई जगह शुक्रवार को बारिश हुई और ओले भी गिरे। जयपुर में सुबह बारिश हुई, जबकि जगतपुरा, रामनगरिया, सुमेल, कुंदनपुरा, जामडोली, आगरा रोड सहित आसपास के इलाकों में शाम को अचानक नींबू के आकार के ओले गिरे। इससे कारों के शीशे टूट गए। सीमेंट की चादरों में छेद हो गए। इस दौरान बिजली गुल हो गई। 5 से 7 मिनट तक हुई इस ओलावृष्टि से लोग सहम गए। जयपुर में 3.8 मिमी बारिश हुई। 
 
न्यूनतम पारा 13.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा गंगानगर, भीलवाड़ा, झुंझुनूं में भी कई जगह ओले गिरे। जोधपुर, बाड़मेर, पाली में तेज बारिश हुई। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को भी कई इलाकों में फिर यही स्थिति रह सकती है।प्रदेश में शुक्रवार को दूसरे दिन भी कई इलाकों में बारिश हुई और ओले गिरे। इससे फसलें चौपट हो गई। 
 
शाम को अचानक मौसम बदला और जगतपुरा, आगरा रोड इलाके में अचानक लड्डू के आकार के ओले गिरे। बाड़मेर में मूसलाधार बारिश के साथ ओले गिरने से जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। यहां 24 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। जोधपुर व पाली में भी यही स्थिति रही। भीलवाड़ा में नींबू के आकार के ओले गिरने से फसलों को काफी नुकसान पहुंचा। यहां 12 मिमी बारिश दर्ज की गई। बीकानेर में एक दिन पहले हुई ओलावृष्टि से 400 बीघा में फसल चौपट हो गई।
 
 
यहां चना, तारामीरा व गेहूं की फसल चौपट हो गई। शेखावाटी इलाके और श्रीगंगानगर जिले में कई जगह बूंदाबांदी तो कुछ स्थानों पर ओले गिरे। हाड़ौती संभाग में बारां, कोटा व झालावाड़ में धनिया, सरसों, चना और गेहूं की फसल चौपट हो गई। यहां कृषि विभाग ने सर्वे के निर्देश दिए हैं। विधायक ओम बिरला ने सरकार से किसानों को हुए नुकसान की भरपाई की मांग की है।  दौसा, टोंक में फसलें आड़ी गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई। 
 
इस प्रकार रहा न्यूनतम तापमान 
 
शहर, 15 फरवरी, 14 फरवरी 
 
जयपुर, 13.2, 12.4 
 
अजमेर, 14.7, 15.8 
 
कोटा, 15.8, 15.0 
 
चित्तौडगढ़, 16.0, 13.8 
 
उदयपुर, 10.6, 14.0 
 
बाड़मेर, 14.6, 14.8 
 
जोधपुर, 15.3, 15.6 
 
बीकानेर, 14.1, 13.2
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment