विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jaipur >> News >> Rajasthan Floods, 23 Dead, 18 Thousand People Stra

राजस्थान में बाढ़ की तबाही, 23 मरे, 18 हज़ार लोग फंसे

Bhaskar News | Aug 23, 2012, 00:09AM IST
 
 


जयपुर. राजस्थान में अब बारिश कम हुई है, लेकिन राहत कार्यों में सुस्‍ती कायम है। सरकार की पोल खुल गई है। बारिश से जनजीवन अभी भी बेहाल है। दो दर्जन से ज्यादा कॉलोनियों में पानी भरा हुआ है। 18 हजार से ज्यादा लोग पानी से घिरे हुए हैं। साढ़े तीन हजार लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है। गुरुवार को भी स्‍कूल बंद रहे। 

जयपुर, दौसा, करौली, सवाईमाधोपुर, शेखावाटी और अलवर के कई इलाकों में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात बन गए। राजधानी जयपुर में मंगलवार रात 12 बजे के बाद चार घंटे में ही 12 इंच (300 मिमी) बारिश हुई। यहां बुधवार शाम तक बारिश का दौर जारी रहा। 12 घंटे में जयपुर के 8 लोगों की बहने या डूबने से मौत हो गई। राजधानी के रिकॉर्ड के मुताबिक 31 साल बाद जयपुर में 300 मिली मीटर बारिश हुई। 19 जुलाई 1981 को शहर में 326 मिमी बारिश हुई थी। प्रदेश में बारिश और उसकी वजह से आई प्राकृतिक आपदाओं की चपेट में आने से अब तक 23 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। प्रदेश के थानागाजी में 173 मिमी बारिश दर्ज की गई।
राजस्थान के अलग-अलग इलाकों के हालात की झलक आगे की तस्वीरों में देखिए।
जयपुर में बारिश से कैसे शहर बन गया समंदर, देखें
तस्‍वीरों में देखें बारिश से हुई तबाही का मंजर 
त्वरित टिप्पणी: उतरा वर्ल्ड क्लास सिटी का मुखौटा 
स्कूलों में आज भी छुट्टी

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 3

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment