विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jaipur >> News >> Rajasthan Police Was Also Prohibited From Being Within

राजस्थान पुलिस के जवानों को भी भीतर जाने से थी मनाही

Bhaskar News | Jan 19, 2013, 10:04AM IST
 
 

जयपुर.होटल राजमहल पैलेस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी शुक्रवार रात साढ़े सात बजे पहुंचे। इस होटल शुक्रवार सवेरे से ही भारी सुरक्षा बंदोबस्त किया गया। राजमहल होटल के आसपास की सारी हाई राइज बिल्डिंग पर दिन भर हथियारबंद कमांडो तैनात रहे। होटल परिसर को एसपीजी ने कब्जे में ले रखा था। एसपीजी की मदद के लिए अंदर राज्य की एटीएस और एसओजी तैनात थी। सुरक्षा इतनी कड़ी थी कि राज्य पुलिस के जवानों तक का प्रवेश वर्जित कर रखा था। 
 
इस होटल में सोनिया गांधी के आने के बाद शाम को सुरक्षा में भारी बढ़ोतरी की गई। अंदर की सुरक्षा का सारा जिम्मा एसपीजी ने संभाल रखा था। दिल्ली से आए करीब पांच आईपीएस अधिकारी वहां सुरक्षा व्यवस्था में तैनात थे। यहां सोनिया गांधी और राहुल गांधी डिनर के लिए रात आठ बजे मुख्यमंत्री निवास पर गए। होटल राजमहल के बाहरी परिसर में राज्य पुलिस के दो सौ से भी अधिक हथियारबंद कमांडो और सुरक्षाकर्मी तैनात थे। बाहर परिसर  में सादी वर्दी में आईपीएस लवली कटियार, एएसपी कमल शेखावत, रघुवीर सैनी समेत पुलिस के कई अधिकारी तैनात थे। 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
7 + 2

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment