जयपुर.यहां प्रदूषण का नाम नहीं है। सब कुछ फ्रेश। खुलापन। शांति। इसलिए यहां आदमी की उम्र बढ़ती है। शूटिंग के दौरान सिटी रिपोर्टर से बातचीत में बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव ने कहा कि अभी पांच-छह फिल्में फ्लोर पर हैं तो इतनी ही कम्पलीट हो चुकी हैं। पर मुझे जब कोई कॉमेडियन बोलता है तो दुश्मन लगता है।
आज से 40 साल पहले का सिनेमा होता था, जब विलेन विलेन होता था, हीरो हीरो और कॉमेडियन कॉमेडियन। अब कंप्यूटर टाइम है। आज सिनेमा चेंज हो चुका है। सिनेमा एंटरटेनमेंट बन चुका है। इसमें अब कोई न हीरो है न कोई हीरोइन, विलेन। सब्जेक्ट हीरो है वहीं विलेन और कॉमेडियन है। सब्जेक्ट के अर्थ को ध्यान में रखते हुए सब ईमानदारी से काम करते हैं। हम सब एंटरटेन का हिस्सा हैं।