विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jaipur >> News >> Ran Twice Married Lover, Having Poisoned The Third

दो बार भागे विवाहिता और प्रेमी, तीसरी बार ज़हर खाकर थाने पहुंचे

bhaskar news | Jul 04, 2012, 03:22AM IST
 
 

जयपुर.पति से अनबन के बाद घर से भागी एक महिला व उसका प्रेमी मंगलवार को सेल्फॉस की गोलियां खाकर हरमाड़ा थाने पहुंच गए। दोनों की तबीयत बिगड़ते देखकर थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उनको तत्काल एसएमएस अस्पताल पहुंचाकर भर्ती कराया। पुलिस को महिला के पति की ओर से दर्ज कराए गए केस में उसकी व प्रेमी की तलाश थी। महिला के तीन वर्ष का बेटा है, जबकि युवक अविवाहित है।

थाना प्रभारी रायसिंह बेनीवाल ने बताया कि झोटवाड़ा निवासी नैना (बदला हुआ नाम) की 2007 में हरमाड़ा निवासी राजवीर सिंह से शादी हुई थी। पिछले दो वर्ष से उनमें अनबन चल रही है। इस दौरान नैना की मुलाकात विजय जाट उर्फ बंटी से हुई, जो राजवीर के गांव शाहपुरा में पोखरों की ढाणी का निवासी है। विजय एक निजी कंपनी में जॉब करता है। नैना फरवरी में बच्चे को घर पर छोड़कर विजय के साथ चली गई।

दो बार भाग चुकी है प्रेमी के साथ

गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज होने के करीब दो सप्ताह बाद नैना लौटकर आ गई। इसके बाद वह दोबारा 23 अप्रैल को विजय के साथ चली गई। तब राजवीर ने विजय पर उसकी पत्नी को भगाकर ले जाने का आरोप लगाकर हरमाड़ा थाने में केस दर्ज करा दिया। वहीं, विवाहिता प्रेमी विजय के साथ प्रताप नगर में किराए से रहने लगी।

सेल्फॉस खाकर ऑटोरिक्शा से थाने पहुंचे

मंगलवार सुबह विजय व नैना प्रताप नगर से ऑटोरिक्शा में रवाना हुए। उनके पास सेल्फॉस की गोलियां थीं। उन्होंने विश्वकर्मा में रोड नंबर 14 के समीप दुकान से पानी की बोतल खरीदी और सेल्फॉस की गोलियां खाकर थाने पहुंच गए। वे वहां उल्टियां करने लगे तो पुलिस ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर राजवीर सिंह एसएमएस अस्पताल पहुंचा। विजय से पूछताछ में पता चला कि उसने आर्य समाज में प्रेमिका से शादी कर ली थी। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
4 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

क्राइम

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment