भारत में महिलाओं की हालत हमेशा से ही खराब रही है। दिल्ली में हुए अपराध के बाद लगभग हर शहर में लोगों ने अपने गुस्से का इज़हार ज़रूर किया, लेकिन इससे रेप जैसे अपराध करने वालों के हौसले तो पस्त नहीं ही हुए हैं।
दिल्ली की घटना के बाद देश भर से रेप के कई नए मामले सामने आए हैं। असम, कानपुर, रेवाड़ी, दिल्ली, पटियाला, भिलाई जैसे शहरों से महिलाओं से दुष्कर्म की खबरें आने के बाद अब नया मामला राजस्थान के अलवर से है, जहां एक 19 साल की लड़की ने अपने साथ बदसलूकी के बाद खुद के उपर केरोसीन छिड़ककर आत्महत्या कर ली ।
दिल्ली की घटना के बाद जैसे सारा समाज शर्मिंदा-सा है। हमने देश की उस बेटी को इंसाफ़ का भरोसा देकर विदा ज़रूर किया, लेकिन ये वादा निभाना इतना आसान नज़र नहीं आता। आगे क्लिक कीजिए और जानिए पिछले कुछ दिनों में महिलाओं के साथ बदसलूकी, हिंसा और उत्पीड़न जैसे कौन-कौन से मामले देशभर से सामने आए।