राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
Home >> Rajasthan >> Jaipur >> News >> RAS Cadre Posts 11% Rise, The Government Issued A Notification
RAS कैडर में 11% पद बढ़े, सरकार ने जारी की अधिसूचना
Bhaskar News
| Jan 25, 2013, 01:47AM IST
जयपुर.राज्य सरकार की ओर से आरएएस का कैडर रिव्यू कर दिया है। इसके तहत सलेक्शन स्केल में 9 और सीनियर स्केल में 2 प्रतिशत पद बढ़ाए गए हैं। इसकी अधिसूचना गुरुवार को जारी कर दी गई है। इसके साथ ही अब डीपीसी का रिव्यू इसी वित्त वर्ष में होने की संभावना है, जिससे कई आरएएस अफसरों को प्रमोशन मिल जाएगा।
कैडर रिव्यू के लिए आरएएस अधिकारियों की ओर से लंबे समय से मांग की जा रही है, ताकि कैडर के पिरामिड में समानता की स्थिति बन सके। नई व्यवस्था में पदों का पिरामिड हायर सुपर टाइम में 8 प्रतिशत, सुपर टाइम में 12, सलेक्शन में 20, सीनियर में 22 और जूनियर स्केल में 38 प्रतिशत पद रखे गए हैं। आरएएस का कुल कैडर 1050 का है। इनमें से 728 पद डच्यूटी पोस्ट और 322 डेपुटेशन और अस्थाई डच्यूटी पोस्ट हैं।
क्या होगा नए कैडर में :
अब तक सलेक्शन स्केल में 11 प्रतिशत यानी 115-116 पद हैं। कैडर रिव्यू में पदों की संख्या 210 (20 प्रतिशत) कर दी गई है। इसी प्रकार सीनियर स्केल में अभी 20 प्रतिशत यानी 210 पद हैं, इनको बढ़ाकर 231 किया गया है। जूनियर स्केल में पहले 45 प्रतिशत पद रखे गए थे, जिनको घटाकर 38 प्रतिशत यानी 399 पद कर दिए गए हैं। अब ऊपर के पदों के लिए फीडर पदों की संख्या पर्याप्त हो गई है। हायर सुपर टाइम में 84 और सुपर टाइम में 126 पदों को यथावत रखा गया है।
रिव्यू डीपीसी की संभावना :
कार्मिक विभाग के सूत्रों ने संकेत दिया है कि कैडर का रिव्यू होने के बाद डीपीसी का रिव्यू इसी वित्त वर्ष में ही होने की संभावना है। इससे कई आरएएस अधिकारियों को इसी साल पदोन्नति मिल सकेगी। खासतौर से सीनियर स्केल के 90 अफसर सलेक्शन स्केल में पदोन्नत हो सकेंगे। वहीं, सीनियर स्केल में 90 पद खाली होने के साथ ही 21 नए पद होने से 111 अफसरों को जूनियर से सीनियर स्केल में पदोन्नति का मौका मिलेगा।






