विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jaipur >> News >> Recruitment Of Panchayati Raj

पंचायतीराज की भर्ती: एक नियम से डेढ़ लाख अभ्यर्थियों पर छाए संकट के बादल

Bhaskar News | Feb 25, 2013, 12:01PM IST
 
 

जयपुर . पंचायतीराज विभाग में कनिष्ठ लिपिकों की भर्ती में ऑनलाइन आवेदन में कंप्यूटर कोर्स के प्रमाण-पत्र में हासिल अंकों का उल्लेख करने की अनिवार्यता के चलते डेढ़ लाख से अधिक अभ्यर्थी आवेदन से वंचित रह जाएंगे। इन सभी अभ्यर्थियों का प्रशिक्षण जारी है और प्रशिक्षण की परीक्षा 29 मार्च को प्रस्तावित है, जबकि आवेदन की अंतिम तिथि 22 मार्च है।

 पंचायतीराज विभाग के सूत्रों का कहना है कि इस आवेदन में कंप्यूटर कोर्स में प्राप्त अंकों को भरना अनिवार्य होगा, इसके बिना फॉर्म सबमिट ही नहीं होगा। अधिकारियों का कहना है कि जब किसी अन्य भर्ती में वे ही अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होते हैं, जिनके पास वांछित या उच्च शिक्षा की डिग्री होती है। यही नियम यहां लागू होगा।  

कनिष्ठ लिपिक की भर्ती का समाचार भास्कर में प्रकाशित होने के बाद कंप्यूटर कोर्स करने के लिए युवाओं में होड़-सी लग गई। अधिकारियों के अनुसार अकेले राजस्थान नॉलेज कॉरपोरेशन लिमिटेड में इस बार डेढ़ लाख से अधिक प्रशिक्षणार्थी शामिल हुए हैं। इन सभी अभ्यर्थियों को यह उम्मीद थी कि चयन के बाद प्रमाण-पत्र जांच के समय कंप्यूटर कोर्स के प्रमाण-पत्र को पेश किए जाने की छूट मिल जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन में कंप्यूटर कोर्स के अंक भरने की अनिवार्यता से असमंजस की स्थिति हो गई है। भास्कर में आए कुछ युवाओं ने वर्तमान में कंप्यूटर कोर्स कर रहे युवाओं को भर्ती में शामिल होने की अनुमति देने की मांग की है।  

बीसीए कोर्स वाले भी परेशान
    
कनिष्ठ लिपिक भर्ती में कंप्यूटर कोर्स के लिए सर्टिफिकेट कोर्स या डिप्लोमा कोर्स का तो उल्लेख है, लेकिन बीसीए या इलेक्ट्रॉनिक्स में बीई किए अभ्यर्थी इस भर्ती के लिए पात्र होंगे या नहीं, इसका स्पष्ट उल्लेख नहीं है। इसके चलते बीसीए या बीई किए युवा भी असमंजस में है।
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment