विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jaipur >> News >> Religious Procession During The Controversy:

धार्मिक जुलूस को ले सामने आए दो गुट, बिगड़े हालात के बाद इलाके में कर्फ्यू

1 of 5 Photos
भीलवाड़ा/जयपुर.जिले में शुक्रवार को एक धार्मिक जुलूस के दौरान गुलाबपुरा, आसींद और हुरड़ा कस्बे में दो गुट आमने-सामने आ गए, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए। गुलाबपुरा व आसींद में तो दोपहर बाद प्रशासन को अनिश्चितकालीन कफ्यरू लगाना पड़ा। उपद्रवियों ने आसींद में 19 दुकानें व केबिनें जला दी। दोनों ओर से पथराव की घटनाएं हुईं। पुलिस ने लाठीचार्ज किया और अश्रु गैस के गोले दागे। इन घटनाओं में नौ लोग घायल हुए हैं। 
 
विवाद की शुरुआत 13 जनवरी से ही हो गई थी। इस दिन आसींद में एक संगठन के पथ संगम को एक धर्मस्थल के सामने से गुजरना था, लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों की आपत्ति के बाद अंतिम समय में प्रशासन ने इसका रास्ता बदल दिया। इसी मामले को लेकर गुलाबपुरा पिछले तीन दिन से बंद था। प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार गुलाबपुरा में गतिरोध दूर करने पर गुरुवार-शुक्रवार मध्यरात्रि सहमति बन गई थी। 
 
शुक्रवार सुबह निर्धारित मार्ग से जुलूस निकलना था, लेकिन अचानक दूसरे समुदाय के लोगों ने ऐसा नहीं करने दिया। दोनों पक्षों के आमने-सामने होने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ नियंत्रित करने का प्रयास किया। तभी भीड़ ने पथराव कर दिया। दोपहर 2 बजे यहां कफ्र्यू लगाना पड़ा।
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
5 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment