जयपुर.एक जमाना था जब सामान्य स्तर की स्मॉल या सिडान सेगमेंट कार खरीदने के लिए भी ग्राहकों को बुकिंग के बाद 4 से 6 महीने तक इंतजार करना होता था।
वहीं दूसरी ओर आज आलम यह है कि दुनिया की दिग्गज कार कंपनियां अपने हाई एंड कारों के नए मॉडल्स को ग्राहकों से रूबरू कराने के लिए शहर में भव्य आयोजनों का सहारा ले रही हैं। क्रिकेट और पोलो एग्जीबिशन मैच हो या शहर में होने वाले लाइफस्टाइल फेयर, मार्केटिंग स्ट्रेटेजी के बदलते सिनेरियो में लग्जरी कारों की शो केसिंग साल दर साल बढ़ रही है।
इसी तरह कंपनियां भी अपने मॉडल विशेष के प्रोमोशन के लिए कई तरह के आयोजन ऑर्गनाइज कर रही हैं। ऑटो एक्सपर्ट्स की मानें तो वर्तमान में हर दूसरे-तीसरे दिन कारों के नए वेरिएंट शहर में लॉन्च हो रहे हैं, ऐसे में कम्युनिकेशन के बढ़ते साधनों के बावजूद कार कंपनियां कस्टमर को सुपर लग्जरी कारों का नजदीक से अनुभव कराने के लिए शहर के आयोजनों का हिस्सा बन रही हैं।