ड्राइविंग इवेंट्स भी बना प्रमोशन का हिस्सा
ज्यादातर गोल्फ व पोलो मैच में स्पेसिफिक मॉडल की शो केसिंग करने का कारण सीधे तौर पर ब्रांड प्रोमोशन है। वहीं दूसरी ओर कंपनियां एडवेंचरस ड्राइविंग इवेंट्स भी आयोजित कर रही हैं। ऑडी राजस्थान के हैड आदित्य कासलीवाल कहते हैं, इस तरह के इवेंट्स से कस्टमर्स को ब्रांड विशेष की नॉलेज हो जाती है। हाल ही में कंपनी ने क्यू सीरीज के लिए ड्राइविंग इवेंट किया, जहां ग्राहकों को ऑफ रोड ट्रैक पर भी एसयूवीज चलाने का मौका मिला। इस तरह कस्टमर्स को सेटिस्फेक्शन मिलने से ब्रांड प्रोमोशन भी बढ़ता है।