विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jaipur >> News >> Schools Will Still Leave

स्कूलों में आज भी रहेगी छुट्टी

Bhaskar News | Aug 23, 2012, 02:41AM IST
 
 


जयपुर.जयपुर में मूसलाधार बारिश से बाढ़ के हालात बन गए। शहर में मंगलवार रात 12 बजे बाद चार घंटे में ही 12 इंच (300 मिमी) पानी बरसा। बुधवार रात तक बारिश का दौर जारी रहा। रात 11:30 बजे तक 2.4 मिमी पानी और गिरा। आठ लोगों की मौत हो गई। दो दर्जन से ज्यादा कॉलोनियां जलमग्न हो गईं। 18 हजार से ज्यादा लोग पानी से घिर गए। साढ़े तीन हजार को राहत शिविरों में पहुंचाया गया।


कलेक्टर नवीन महाजन ने जयपुर जिले में 8वीं तक के स्कूलों में गुरुवार को भी अवकाश की घोषणा की है। दौसा, करौली, सवाईमाधोपुर, शेखावाटी और अलवर में भी तेज बारिश से बाढ़ के हालात बन गए हैं। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने अतिवृष्टि प्रभावित जिलों में राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए हैं। सेना को अलर्ट कर दिया गया है।


31 साल बाद जयपुर में इतनी बारिश (302.4 मिमी) हुई। शहर में 19 जुलाई, 1981 को 326 मिमी बारिश हुई थी। 6.3 डिग्री गिरा पारा, बुधवार को 25.7 डिग्री पर पहुंचा। मंगलवार को 32 डिग्री था। 311.65 मी. बीसलपुर में जलस्तर। 'भास्कर ने मंगलवार आधी रात बाद जयपुर में बने बाढ़ के हालात की तड़के 4 बजे तक कवरेज की, ताकि पाठक हर हलचल से अपडेट रहें। यह भास्कर की अत्याधुनिक मशीनों के कारण ही संभव हो पाया।' 

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 6

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Job Alerts
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment