विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jaipur >> News >> See This Picture, The Accident Itself And The Idea

देखिए यह तस्वीर, दुर्घटना का अंदाज़ा खुद व खुद लग जाएगा!

bhaskar news | Jul 04, 2012, 02:17AM IST
 
 

जयपुर.राजापार्क में बर्फखाना के पास मंगलवार दोपहर को रूट नंबर पांच की मिनी बस एक अन्य बस को ओवरटेक करने के दौरान बेकाबू हो कर स्कूटी, मोटरसाइकिल और कार से जा भिड़ी। इसके बाद बस पलट गई। दुर्घटना में बस में सवार तीन यात्रियों को चोटें आई। इनको सामान्य उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने दुकानें बंद कर दी और रास्ता जाम कर दिया। बाद में पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत किया। दुर्घटना के बाद बस चालक गाड़ी छोड़कर भाग गया।

पुलिस ने बताया कि रूट नंबर पांच की मिनी बस दोपहर करीब ढाई बजे राजापार्क से ट्रांसपोर्ट नगर की ओर जा रही थी। इस दौरान बर्फखाने के पास आगे चल रही बस को ओवरटेक करते के दौरान बेकाबू हो गई और सड़क किनारे खड़ी सफारी गाड़ी को टक्कर मार दी। इसके बाद स्कूटी और मोटरसाइकिल टक्कर मारते हुए इन पर पलट गई।

गनीमत रही कि स्कूटी, मोटरसाइकिल के टक्कर मारने के दौरान वहां कोई व्यक्ति नहीं था। बस में तीन चार सवारियां थी। इनको आसपास के लोगों ने बस से बाहर निकाला और सवाई मानसिंह अस्पताल ले गए। जहां सामान्य उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया है। इस संबंध में स्कूटी, बाइक और कार चालक ने आदर्श नगर थाने में रिपोर्ट दी है।

दुकानें बंद रखीं

दुर्घटना में क्षतिग्रस्त सफारी कार पार्षद लेखराज जेसवानी की है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दुकानें बंद कर दी और रास्ता जाम कर दिया। लोगों का आरोप था कि मिनी बसें आगे निकलने की होड़ में तेजी से ओवरटेक करती है। जिससे हमेशा दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। पार्षद ने सर्वानंद मार्ग से बसों का आवागमन बंद करने की मांग की।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
10 + 4

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment