सेमेस्टर एग्जाम के रिजल्ट में हो गई बड़ी गलती
Source: Bhaskar News | Last Updated 05:47(10/02/12)
जयपुर. राजस्थान यूनिवर्सिटी द्वारा हाल ही जारी सेमेस्टर सिस्टम के परीक्षा परिणामों में रेगुलर छात्रों को प्राइवेट दर्शाने की गलती की गई है। इस सिलसिले में राजस्थानी भाषा के 30 छात्रों के अलावा हिंदी व सोशियोलॉजी के छात्रों ने परीक्षा विभाग में शिकायत दर्ज कराई है।
दूसरी तरफ परीक्षा विभाग ने गलती मानते हुए हुए कहा है सभी के पास रेगुलर मार्कशीट पहुंचाई जाएगी। यह काम आउटसोर्सिग में दे रखा है। तकनीकी गलती आउटसोर्सिग वालों ने ही की है।
परीक्षा परिणाम ग्रेडिंग से
यूनिवर्सिटी ने पहली बार ग्रेडिंग शीट के रूप में परीक्षा परिणाम जारी किए हैं। हालांकि इस मार्कशीट से अधिकतर छात्र असमंजस में हैं कि किसके कितने अंक हैं। उनकी समस्या के समाधान के लिए भास्कर ने यूजीसी की ओर से जारी शीट प्रकाशित की है।
ऐसे समझें...
सेमेस्टर ग्रेड पॉइंट एवरेज और क्यूमुलेटिव ग्रेड पॉइंट एवरेज की गणना इस टाइम टेबल के अनुसार करें।
5.50 से 6.00 तक (ओ) है, इसे आउटस्टेंडिंग मानें ( 75 से 100%)
4.50 से 5.49 तक (ए) ग्रेड माने यानी वैरी गुड (65 से 74 %)
3.50 से 4.49 तक (बी) ग्रेड, यानी गुड मानें (55 से 64%)
2.50 से 3.49 तक (सी) ग्रेड एवरेज मानें (45 से 54%)
1.50 से 2.49 तक (डी) ग्रेड बिलो एवरेज (33 से 44%)
0.50 से 1.49 तक (ई) ग्रेड पूअर (25 से 33%)
0.002 से 0.49 (एफ) ग्रेड यानी फेल (0 से 24%)
ये रहेंगे नियम
टॉप 1 से 10 छात्रों को (ओ ग्रेड)
टॉप 11 से 35 छात्रों को (ए ग्रेड)
टॉप 36 से 65 तक को (बी ग्रेड)
66 से 90 तक (सी ग्रेड)
91 से 100 तक (डी ग्रेड )