विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jaipur >> News >> Specific Changes In Railways Trains!

रेलवे ने ट्रेनों में किए कुछ खास बदलाव!

Bhaskar News | Jun 21, 2012, 03:18AM IST
 
 

जयपुर.रेलवे प्रशासन ने यात्रियों के दबाव को देखते हुए दो ट्रेनों के डिब्बों में अस्थाई बढ़ोतरी, एक ट्रेन के डिब्बों में कमी और एक ट्रेन के ठहराव में बदलाव किया है।

रेलवे ने ट्रेन संख्या हैदराबाद अजमेर हैदराबाद (साप्ताहिक) होली डे स्पेशल एक्सप्रेस में 21 जून से 30 जून तक 4 द्वितीय शयन यान श्रेणी के डिब्बों में अस्थाई और ट्रेन संख्या 14854 जोधपुर वाराणसी, 09640 अजमेर
हरिद्वार होली डे स्पेशल एवं 12956 जयपुर मुंबई सेन्ट्रल सुपरफास्ट एक्सप्रेस में 21 जून को 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बों में बढ़ोतरी की गई है।

इसी प्रकार ट्रेन संख्या 22211/22212 अजमेर निजामुद्दीन अजमेर दुरंतो एक्सप्रेस में यात्रियों की कमी के कारण 22 जून से 06 द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान डिब्बों में कमी की गई है। अब इस ट्रेन में 01 वातानुकूलित कुर्सीयान, 06 द्वितीय श्रेणी कुर्सीयान एवं 02 पॉवर डिब्बों सहित कुल 09 डिब्बे होंगे।

इसका बदला ठहराव

रेलवे प्रशासन ने ट्रेन संख्या 19653 रतलाम अजमेर रतलाम एक्सप्रेस का ठहराव अब दालौदा स्टेशन पर कर दिया है। यहां पर ट्रेन सुबह 7.33 बजे पहुंचेगी। एक मिनट के ठहराव के बाद सुबह 7.34 बजे रवाना हो जाएगी।यह ठहराव 1 जुलाई से 31 दिसंबर,12 तक प्रायोगिक तौर पर रहेगा।
 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
9 + 1

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment