जयपुर. जनता पार्टी अध्यक्ष सुब्रrाण्यम स्वामी ने कहा, स्पेक्ट्रम घोटाले मामले में मैंने मनमोहन सिंह से 2 जी के बारे में पूछा लेकिन उन्हें कुछ भी पता नहीं था। मनमोहन तो केवल दो ही जी समझते हैं राहुल जी और सोनिया जी। बाकी उन्हें कुछ समझने की जरूरत भी नहीं है।
उन्होंने कहा कि आज मुसलमानों को आरक्षण देने की पैरवी की जा रही है, यह बताकर कि वे गरीब हैं। क्या ब्राम्हण, क्षत्रिय गरीब नहीं हैं? इस देश में एससी एसटी को छोड़कर किसी को भी आरक्षण नहीं मिलना चाहिए और उन्हें भी केवल एक बार। जिन जातियों ने देश में राज किया है, उन्हें आरक्षण नहीं मिलना चाहिए। यादव, जाट इन्होंने राज किया है। मुसलमानों ने 800 साल राज किया है, इन्हें बिल्कुल भी आरक्षण नहीं देना चाहिए।
लोग कहते हैं सोनिया के क्यों पीछे पड़े हो
स्वामी ने कहा कि कई लोग मुझसे कहते हैं कि सोनिया के क्यों पीछे पड़े हो, वह यहां की बहू है और भारतीय संस्कृति के अनुसार उनका पहनावा और आचरण है। मैं कहता हूं कि रावण भी सीता का अपहरण करने भगवा वेश धारण करके आया था इसलिए सोनिया के इस बाहरी आवरण पर मत जाइए।
केवल हिंदू धर्म ही है ईश्वर तक पहुंचने का एक्सप्रेस हाईवे
कई बार लोग कह जाते हैं कि सब धर्म बराबर हैं, यह गलत है। सभी धर्म एक नहीं है, यह कह सकते हैं कि भगवान तक पहुंचने के रास्ते अलग अलग हैं। हिंदू धर्म ईश्वर तक पहुंचने का एक्सप्रेस वे हैं बाकी में हो सकता है धूल भरी पगडंडियों से गुजरना पड़े। केवल हिंदू धर्म ही ऐसा है जो जीते जी भगवान के दर्शन की बात कहता है बाकी धर्म तो मरने के बाद ईश्वर से साक्षात होने की बात कहते हैं।
ग्लोबलाइजेशन है भ्रष्टाचार का कारण?
ग्लोबलाइजेशन ही भ्रष्टाचार का असली कारण है। इससे लालच पैदा हुआ है लालच में अब येन केन प्रकारेण पैसा कमाना प्राथमिकता में आ गया है। इसीलिए ये बड़े बड़े घोटाले हो रहे हैं। नेहरू ने सोवियत मॉडल थोंप कर कोटा और लाइसेंस सिस्टम के जरिए लूट का रास्ता खोला इसी के दुष्परिणाम देखने को मिल रहे हैं। यह सब हमारे सांस्कृतिक जड़ों से कटने के कारण हुआ है। हमारी संस्कृति में पैसे वालों को कभी महत्व नहीं दिया था।
सर्कस के सिंह और बकरियां बनने से बचें
हमें आज अपनी संख्या पर गर्व करने की जरूरत नहीं है। संख्या तो बकरियों की भी होती है, हजार बकरियों में एक शेर आ जाता है तो भागेगी तो बकरियां ही। लेकिन हिंदू सर्कस के सिंह बनकर भी नहीं रह जाएं।
दुनियाभर के धर्मो की जड़ें हिंदू और हिंदुस्तान में
पत्रकार और चिंतक डॉ. मुजफ्फर हुसैन ने कहा कि आज दुनिया भर में लोग अपनी जड़ों को खोज रहे हैं। सभी धर्मो और सभ्यताओं की जड़ें हिंदू और हिंदुस्तान से जुड़ी हुई है। हमें अपनी जड़ों को खोजना होगा और उनसे जुड़ना होगा।
35 फीसदी हिंदू भी एक होकर वोट दें दें तो बन जाएगी हिंदू सरकार
सुब्रrाण्यम स्वामी ने कहा कि देश के 35 प्रतिशत हिंदू भी संगठित होकर भी अगर एक जगह वोट कर दें तो केंद्र में हिंदू सरकार बन सकती है। लेकिन यह सरकार ऐसी हो जिसमें बेईमान लोग नहीं हो, जिन्हें राम मंदिर बनाने में शर्म नहीं आती हो।
भास्कर श्रंखला-भाग 1 : नेतृत्व का नैतिक पतन