भारतीय कलाकार ने खोला, ब्रिटिश फ़िल्मी कलाकारों का अनोखा सच

जयपुर.जयपुर और उदयपुर में फिल्माई गई हॉलीवुड की बहुचर्चित फिल्म ‘द बेस्ट इग्जाटिक मेरीगोल्ड होटल’ शुक्रवार को शहर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
शहर और राजस्थान के अक्स से जुड़ी होने की वजह से इस फिल्म के प्रति लोगों का काफी क्रेज है। इस फिल्म में मां का किरदार निभाने वाली जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री लिलेट दुबे ने गुरुवार को फोन पर सिटी भास्कर से शूटिंग के दौरान के खास अनुभव शेयर किए।
आकर्षण का केंद्र बनी लाख की चूड़ियां :लिलेट ने बताया कि जयपुर और उदयपुर से उनका काफी गहरा लगाव है, लेकिन दुर्भाग्य से उन्हें इस फिल्म में जयपुर में शूटिंग करने का मौका नहीं मिला, क्योंकि उन पर फिल्माए गए दृश्य हवेली के थे इसलिए इसकी शूटिंग उदयपुर में रखी गई।
मैंने उदयपुर से ब्रिटिश कलाकारों के लिए लाख की चूड़ियां खरीदीं। जब मैंने ये चूड़ियां ब्रिटिश कलाकार जूडी डेंच और बिल नाइ को दिखाईं तो वे उछल पड़ीं। ये गिफ्ट उनके लिए किसी प्रॉपर्टी से कम नहीं था।
लगा नहीं कि ये बड़े एक्टर हैं :जूडी डेंच, बिल नाइ और टॉप विल्किंसन स्वभाव से इतने सहज हैं कि उन्हें देखकर लगा ही नहीं कि ये इतने महान कलाकार हैं। इन कलाकारों की खासियत है कि ये जब कैमरे के सामने होते हैं तभी उनके भीतर छिपा कलाकार जाग्रत होता है।
हार्डकोर ब्रिटिश फिल्म है :फिल्म पूरी तरह हार्डकोर ब्रिटिश फिल्म है, भारतीय कलाकारों का योगदान केवल उनकी कहानी को आगे ले जाने तक ही है। इस फिल्म में भारतीय फिल्मों की तरह ड्रामा नहीं है न ही प्रॉपर्टी का तामझाम। इन लोगों का कहना है कि कलाकार का अभिनय यदि सशक्त हो तो किसी अतिरिक्त नाटकीयता की जरूरत नहीं।
(जैसा उन्होंने सर्वेश भट्ट को बताया)
स्टाइल और ग्लैमर का तड़का ऐसा कि भूल जाएंगे ये कौन हैं, देखें तस्वीरें
हॉस्टल के बाथरूम में नहाने गई छात्रा, सामने का नज़ारा देख मचा दिया शोर
घर को करना हो डेकोरेट तो होने दें ऐसी 6 मिस्टेक
भारत-पाक का ऐतिहासिक समझौता, बेनजीर भुट्टो ने उठाया था बड़ा फायदा
नौकरी पाने के लिए किया इतना बड़ा खेल, एक दिन खुल गया उसका भेद






