विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jaipur >> The Stray Dog Problem For The Birds!

राष्ट्रीय पक्षी के लिए मुसीबत बने आवारा कुत्ते!

bhaskar news | Apr 06, 2012, 09:19AM IST
 
 


जयपुर.खातीपुरा मोड़ के समीप 100 बीघा से अधिक क्षेत्र में फैले वन वन विभाग के ग्रास फार्म एवं नर्सरी में राष्ट्रीय पक्षी मोर समेत विभिन्न पक्षियों के जीवन पर भारी संकट नजर आ रहा है। यह ग्रास फार्म मोरों का अघोषित प्रजनन केंद्र है। इसमें बड़ी संख्या में मोर मौजूद हैं।

डीबी स्टार टीम ने तीन दिन लगातार निगरानी रखकर वहां हालात का जायजा लिया तो बड़ी संख्या में कुत्तों द्वारा मोरों का शिकार किए जाने का चिंताजनक सच सामने आया। फार्म परिसर में मरे हुए मोरों के अवशेष, कंकाल एवं बिखरे पड़े पंख भयावह कहानी दर्शा रहे थे। डीबी स्टार के पास बतौर सबूत फोटो उपलब्ध हैं।

पड़ताल में सामने आया कि फार्म हाउस की छोटी दीवार को फांदकर आसानी से स्ट्रीट डॉग अंदर घुसते हैं और वहां मोर को शिकार बना रहे हैं। गंगा कॉलोनी खातीपुरा निवासी सीनियर सिटीजन बृजभूषण का कहना है कि पिछले एक सप्ताह में कुत्तों ने पांच से अधिक मोरों को मार डाला है। ग्रास फार्म के चारों तरफ दीवार है, लेकिन उत्तर एवं पश्चिम की तरफ 15 से 20 जगह दीवार टूटी हुई एवं कम ऊंचाई होने से समीप की कालोनियों से आसानी से आवारा कुत्ते अंदर घुस आते हैं। वे मोर एवं टिटोरी समेत दूसरे पक्षियों के अंडों को भी नष्ट कर देते हैं।

बृजभूषण के मुताबिक 26 जनवरी, 2012 को एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य वन संरक्षक ग्रास फार्म को मिलकर मोरों के संरक्षण के लिए तत्काल कदम उठाने की मांग की थी, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। स्थानीय लोगों ने चंदा करके राष्ट्रीय पक्षी की सुरक्षा के लिए एक एयरगन खरीदकर वहां तैनात फॉरेस्ट गार्ड को उपलब्ध कराई है। फार्म में कुत्तों को पकड़ने के लिए जो पिंजरा बना रखा था, वह टूट गया है।

कुत्तों के शिकार से घायल एक मोर को स्थानीय लोगों ने बचाया। इसको वहां तैनात वन विभाग के अफसर एवं कर्मचारियों के हवाले किया। गुरुवार को जब देखा तो घायल मोर जस की तस हालत में मिला। उसका कोई उपचार नहीं किया गया। डीबी स्टार टीम को भी अंदर आवारा कुत्ता नजर आया तो वहां मौजूदा मोरों को निशाना बनाने की तैयारी में था। इस पर डीबी स्टार ने मोरों को मौत के मुंह से बचाते हुए कुत्ते को भगाया।

गंभीर मामला है..

'यह मामला किसी ने मेरे ध्यान में नहीं लाया। नर्सरी में आए दिन सुरक्षा के अभाव में यदि आवारा कुत्तों के कारण मोरों की मौत हो रही है तो यह गंभीर मामला है। मैं अभी संबंधित अधिकारियों को इस पर कार्रवाई के निर्देश देता हूं। ताकि सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जा सकें।'

-यूएस सहाय, एफओएफ, वन विभाग

इन जिम्मेदारों ने फोन रिसीव नहीं किया, कुछ ने पल्ला झाड़ा

डीबी स्टार ने वन विभाग के मंत्री से लेकर सहायक वन संरक्षक अधिकारियों को मामले की जानकारी के लिए सम्पर्क करना चाहा, लेकिन किसी ने फोन रिसीव नहीं किया तो किसी ने मामले से पल्ला झाड़ लिया। विभागीय मंत्री ने बीना काक व अतिरिक्त मुख्य सचिव वीएस सिंह ने प्रदेश के बाहर होने की बात कहकर पल्ला झाड़ दिया। वहीं ग्रास फार्म नर्सरी के डीएफओ रवि शर्मा के मोबाइल नंबर 9414775675 व सहायक वन संरक्षक श्रवण अग्रवाल के मोबाइल नंबर 9414442600 पर संपर्क किया। रवि शर्मा ने तो कोई जवाब नहीं दिया और अग्रवाल ने कार्यक्षेत्र के बाहर का मामला बताकर पल्ला झाड़ लिया।

 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
6 + 8

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment