विज्ञापन
 
Home >> Rajasthan >> Jaipur >> News >> Those Who Can Get The Job Waiting List!

ग्रेड थर्ड शिक्षक भर्ती: वेटिंग लिस्ट वालों को भी मिल सकती है नौकरी!

Bhaskar News | Sep 16, 2012, 12:05PM IST
 
 


जयपुर.तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती (सैकंड लेवल) में पोस्टिंग के बाद मेरिट में शामिल व दस्तावेजों की जांच करा चुके वेटिंग लिस्ट के अभ्यर्थियों की सूची सरकार ने जिला परिषद से मांगी है। गौरतलब है कि जिला परिषद ने 413 पदों के लिए 850 अभ्यर्थियों की मेरिट लिस्ट जारी की थी और इनके मूल दस्तावेज की जांच भी हो चुकी है, लेकिन कुछ नवनियुक्त शिक्षकों ने नौकरी ज्वॉइन नहीं की।


जिला परिषद ने अंतिम मेरिट सूची में आए अभ्यर्थियों को 9 सितंबर को पंचायत समितियां आवंटित कर दी थी। माना जा रहा है कि सैकंड ग्रेड की पोस्टिंग के दौरान थर्ड ग्रेड में भी चयनित हुए अभ्यर्थी सैकंड ग्रेड में जाते हैं तो उनके रिक्त पदों को वेटिंग सूची में शामिल अभ्यर्थियों से भरा जा सकता ह


ऐसा होता है तो करीब थर्ड ग्रेड के अभ्यर्थियों को नौकरी का मौका मिल सकता है। अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी दिनेश शर्मा ने बताया कि शायद ज्वॉइनिंग नहीं करने से खाली रहने वाले पदों पर नियुक्ति देने के लिए सरकार ने वेटिंग लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों की सूची मांगी है। वेटिंग लिस्ट सरकार को भिजवा दी जाएगी।




 

आपके विचार
 
 
कोड:
3 + 10

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment