राज्यदिल्ली
मध्य प्रदेश
राजस्थान
छत्तीसगढ़
हिमाचल
पंजाब
हरियाणा
चंडीगढ़
उत्तर प्रदेश
बिहार
झारखंड
महाराष्ट्र
गुजरात
जम्मू-कश्मीर
अब सत्रांत तक ही रहेंगे छात्रसंघ अध्यक्ष
Bhaskar News | Jul 31, 2012, 03:58AM IST

बैठक में शिक्षक भर्ती के लिए आवेदकों की नई योग्यता भी तय की गई। अब स्नातकोत्तर में एग्रीगेट 55% अंक होने पर ही शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। इसके अलावा अब तक छह बार निकाली गई शिक्षक भर्ती में तय की गई रिक्तियों को अमान्य करते हुए सिंडीकेट ने दो प्रोफेसरों की एक कमेटी गठित की। यह कमेटी विभागवार सीटों का फिर से एलोकेशन कर 10 दिन में रिपोर्ट देगी। यूनिवर्सिटी अगले 15 दिन में सालों से रिक्त पड़े 550 पदों के लिए नई योग्यता के साथ शिक्षक भर्ती निकालेगी।
सिंडीकेट ने यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट रजिस्ट्रार (एआर) तथा डिप्टी रजिस्ट्रार (डीआर) के खाली पदों पर भर्ती के लिए पूर्व में निर्धारित लिखित परीक्षा निरस्त कर दी। यह परीक्षा 5 अगस्त को प्रस्तावित थी। एआर तथा डीआर के करीब 48 पद रिक्त है। सिंडीकेट के निर्णयानुसार अब एआर और डीआर की भर्ती सीधे साक्षात्कार के माध्यम से होगी। साक्षात्कार अगले माह कराए जाएंगे। एआर तथा डीआर की भर्ती को लेकर पिछले दिनों कई सवाल उठने पर सिंडीकेट में यह पैराशूट एजेंडा रखा गया। 14 सदस्यों की सिंडीकेट में सोमवार को 9 सदस्य ही आए।
सरकार द्वारा मनोनीत विधायक प्रतिनिधियों के पद रिक्त पड़े हैं। विशेष सिंडीकेट में शिक्षक भर्ती तथा एआर-डीआर भर्ती संबंधी निर्णयों पर कुछ देर हंगामा हुआ। ज्यादातर सदस्यों ने विशेष बैठक की बजाय नियमित बैठक बुलाकर नीतिगत निर्णय करने की मांग की। राज्यपाल के प्रतिनिधि पूर्व आईएएस सुधीर वर्मा ने 15 अगस्त से पहले शिक्षकों के 550 खाली पद भरने पर जोर दिया।






