विज्ञापन
 
Home >> Video: Tickets To Account For The Jerk World Recor

वीडियो: टिकट के लिए धक्के खाता रहा तेंडुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्डधारी फैन

Alok Khandelwal | May 20, 2012, 00:23AM IST
 
 


जयपुर.क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंडुलकर के नाम पर लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में नाम दर्ज कराने वाले सीकर के डाबला गांव के अजीत सिंह को स्टेडियम के बाहर टिकट के लिए ढाई घंटे तक धक्के खाने पड़े।
 
यह वही अजीत सिंह है जिन्हें तेंडुलकर के न केवल सभी रिकॉर्ड बल्कि सभी मैचों के रन व अन्य जानकारी कंठस्थ है। हुआ यह कि शनिवार को अजीत सिंह मैच के लिए टिकट लेने स्टेडियम पहुंचा।
 
टिकट नहीं मिले तो उसने गेट पर सिक्योरिटी से आग्रह किया कि वह तेंडुलकर का फैन है और वर्ष 2011 में इसके लिए उसका नाम लिम्का बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया जा चुका है। उसने इसके लिए यहां अपना सर्टिफिकेट भी दिखाया।
 
उसने आग्रह किया कि वह एक बार मैदान में प्रवेश करना चाहता है ताकि आयोजकों से अपने लिए टिकट अथवा पास का अरेंजमेंट करा सके। इस पर सिक्योरिटी पर खड़े पुलिसकर्मियों व गार्डों ने उसे धक्के मारकर बाहर कर दिया। गेट बंद कर दिए। इस पर कभी वह एक सिक्योरिटी गार्ड तो कभी दूसरे के पास चक्कर काटता रहा। कभी एक विंडो तो कभी दूसरी। ऐसा करते उसे करीब ढाई घंटा बीत गया।
 
बाद में मीडियाकर्मियों ने जब आयोजकों को इस बात की जानकारी दी तो तुरंत आयोजकों की ओर से अजीत के मोबाइल पर कॉल किया गया। उन्होंने सिक्योरिटी को निर्देश दिया कि तुरंत उसे प्रवेश करा वीवीआईपी स्टैंड पर लेकर पहुंचे। इसके बाद ही अजीत सिंह स्टेडियम में प्रवेश कर सके।
 
फोटो व वीडियो: आलोक खंडेलवाल


 
 
 

आपके विचार
 
 
कोड:
1 + 9

 
Ad Link
विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
 
 
Sabse Bada Match Fixer Contest
 
 

बड़ी खबरें

रोचक खबरें

विज्ञापन

बॉलीवुड

जीवन मंत्र

क्रिकेट

बिज़नेस

जोक्स

पसंदीदा खबरें

Email Print Comment
Email Print Comment